लोहरदगा और पलामू में धराए वाहन चोर गिरोह, कई गाड़ियां भी बरामद

    लोहरदगा और पलामू में धराए वाहन चोर गिरोह, कई गाड़ियां भी बरामद

    लोहरदगा (LOHARDAGA)/पलामू (PALAMU) : सूबे में इन दिनों वाहन चोर गिरोह सक्रिय हैं. आए दिन इनके कारनामे सामने आते रहते हैं. गुरुवार को दो अलग अलग जिलों की पुलिस ने वाहन चोरों के गिरोह को दबोचा. लोहरदगा पुलिस ने वाहन चोर गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार  चोर के पास से पुलिस ने तीन वाहन भी बरामद किए हैं.  किसको थाना पुलिस ने वाहन चोर गिरोह का खुलासा किया है. अपराधी  लंबे समय से वाहन चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहा था. पुलिस ने इस गैंग के पास से  1 बोलेरो, 1 वैगनआर (मारुति सुजुकी) और 1 अपाचे  बाइक  बरामद किया है. अपराधी  कारों और दो पहिया वाहनों को अपना निशाना बनाते थे. इन चोरों की चोरी करने का तरीका भी काफी अलग रहता है. ये लोग बेहद शातिर तरीके से चुराए हुए वाहनों की पहचान छिपाने के लिए इंजन में चेसिस नंबर, नंबर प्लेट को बदलकर धड़ल्ले से मार्केट में सस्ते दामों में बेचा करते थे. पुलिस ने इस गैंग के सद्दाम हुसैन उर्फ सद्दाम अंसारी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, अन्य को पकड़ने के लिए छापेमारी जारी है.

    छत्तरपुर में दो मोटरसाइकिल चोर गिरफ्तार 

     उधर पलामू की छतरपुर पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकल के साथ दो चोर को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार चोर के पास से चोरी की मोटरसाइकल भी बरामद किया गया है. क्षेत्र में लगातार वाहन चोरी की घटना बढ़ रही है ,जिसपर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चोरों को दबोच रही है. छतरपुर थाना क्षेत्र के खाटीन गांव निवासी मुकेश प्रसाद के द्वारा आवेदन दिया गया कि 04 जनवरी 2022 की रात्री में अज्ञात चोर के द्वारा घर के सामने खड़ी मोटर साइकिल नं 0 JHOICH2161 चोरी कर ली गयी है. इसके आधार पर छत्तरपुर थाना कांड सं0-03/ 22 धारा 379 भा 0 द 0 वि 0 दर्ज किया गया.  कांड अनुसंधान के क्रम में गुप्त सूचना के आधार पर पिन्टू कुमार व एक अन्य को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. पुलिस को गिरफ्तार चोरों ने कई राज उगले हैं. पुलिस  अन्य सदस्य की  गिरफ़्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.

    रिपोर्ट : गौतम लेनिन (लोहरदगा), अरविन्द अग्रवाल (पलामू )   


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news