तूफान गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार 

    तूफान गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार 

    रांची(RANCHI) : बेड़ो थाना पुलिस को तूफान गिरोह के दो सदस्य को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है. गिरफ्तार अपराधियों की निशानदेही पर चोरी का एक ट्रैक्टर भी जंगलों से बरामद किया गया है.

    क्या है मामला

    तूफान गिरोह के सदस्य लूट ,चोरी और रंगदारी की घटना को अंजाम देते थे. बेड़ों  पुलिस को तीर्थदेव महतो ने आवेदन देकर नई ट्रैक्टर चोरी का मामला दर्ज कराया था. इसी शिकायत पर ग्रामीण पुलिस अधीक्षक नौशाद आलम  के निर्देश पर बेड़ों पुलिस उपाधीक्षक के नेतृत्व में टीम गठित कर छापेमारी की गयी. दो अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों से जानकारी मिली कि वे सुकविर उराव के निर्देश पर लूट ,चोरी और रंगदारी की घटना को अंजाम देते थे. उसी के कहने पर ट्रैक्टर की चोरी की थी.  उन्होंने बताया कि तूफान गिरोह रांची के अलावा गुमला जिले में सक्रिय है. गिरफ्तार अपराधी पवन उराव का आपराधिक इतिहास है. कई थाना  में उस पर मामला दर्ज है. ग्रामीण पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जल्दी ही तूफान गिरोह के मास्टरमाइंड सुकविर उराव को गिरफ्तार कर लिया जाएगा. छापेमारी दल में रजत माणिक बाखला पुलिस उपाधीक्षक बेड़ों,थाना  प्रभारी मनीष कुमार गुप्ता के अलावा बेड़ों थाना के कई पुलिस पधाधिकारी  और जवान शमिल थे.     
    रिपोर्ट :समीर हुसैन (रांची डेस्क )


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news