तीन दिन से मां से मोबाइल पर नहीं हो रही थी बात, गांव आकर बेटों ने दरवाजा तोड़ा तो मृत मिली वृद्धा

    तीन दिन से मां से मोबाइल पर नहीं हो रही थी बात, गांव आकर बेटों ने दरवाजा तोड़ा तो मृत मिली वृद्धा

    गुमला(GUMLA) : सेमरा थाना क्षेत्र में बंद कमरे से वृद्ध महिला का शव बरामद हुआ है. मृतका  के पुत्र का जब तीन दिनों तक मां से मोबाइल पर संपर्क नहीं हुआ तो,वह अपने गांव आए. घर का दरवाजा बाहर से बंद था.  घर का ताला तोड़ने पर वृद्ध महिला का शव कमरे में मिला. इसकी जानकारी सेमरा पुलिस को दी गयी. पुलिस ने बताया कि महिला के सिर पर गंभीर चोट है. वृद्ध महिला की हत्या डायन बिसाही के शक में भी होने की चर्चा है. मगर इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि अबतक नहीं हुई है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.      

    थाना प्रभारी कृष्णा तिवारी ने बताया कि 53 वर्षीय बुधनी देवी सेमरा गांव में अकेले रहती थी. 3 दिन से उसके घर में ताला बंद था. उसके दोनों बेटे बाहर रहते हैं, एक बेटा करंज में जबकि दूसरा बोकारो में रहता था.  मां से कई दिनों से संपर्क नहीं होने पर वे लोग घर पहुंचे तो देखा कि ताला बंद है. बेटों ने ताला  तोड़कर देखा तो उनकी मां मृत अवस्था में पड़ी हुई थी. पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है.    

    रिपोर्ट :अमित राज (सिसई ,गुमला )


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news