कोरोना के बढ़ते रफ्तार को देख केंद्र सरकार ने राज्य में ऑक्सीजन उपलब्धता सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

    कोरोना के बढ़ते रफ्तार को देख केंद्र सरकार ने राज्य में ऑक्सीजन उपलब्धता सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK)- कोरोना संक्रमण की देश में की बढ़ते रफ्तार को लेकर  केंद्र सरकार काफी सजग हैं. बता दें कि केन्द्रीय स्वास्थ्य सचिव ने सभी राज्यों को पत्र लिखा है. उन्होंने कहा है कि अस्पतालों में पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन उपलब्धता सुनिश्चित कराई  जाए. स्वास्थ्य सचिव की तरफ से कहा गया है कि देश में जितने भी पीएसए प्लांट हैं वो सही तरीके से काम करें. 

    पत्र में कहा गया है कि राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों में रोगी देखभाल प्रदान करने वाली स्वास्थ्य सुविधाओं में कम से कम 48 घंटे के लिए पर्याप्त चिकित्सा ऑक्सीजन का बफर स्टॉक होना चाहिए.  इसके साथ ही, कहा गया है कि सभी ज़िलों में ऑक्सीजन कॉनसनट्रेटर सही काम कर रहे हों, ICU के लिए ज़रूरी वेंटिलेटर्स सही काम कर रहा हो, ये भी सुनिश्चित होना चाहिए.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news