पलामू(PALAMU): हुसैनाबाद-हरिहरगंज के विधायक सह एनसीपी के प्रदेश अध्यक्ष कमलेश कुमार सिंह कोरोना पॉजिटिव हो गए है. उन्होंने मंगलवार को कोरोना टेस्ट कराया. जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद वे होम आइसोलेशन में चले गए हैं. विधायक कमलेश कुमार सिंह ने क्षेत्र के आम लोगों को मास्क और शारीरिक दूरी का पालन करने का आग्रह किया है. उन्होंने कहा है कि अबतक जिन्होंने वैक्सीन नहीं लिया है, वो किसी भी सरकारी अस्पताल में जाकर वैक्सीन जरूर लगवा लें. विधायक ने कहा है कि स्वस्थ होने के बाद वो हुसैनाबाद -हरिहरगंज क्षेत्र आयेंगे . उन्होंने क्षेत्र की जनता को कहा है कि वो स्वस्थ हैं और घबराने जैसी कोई बात नहीं है.
रिपोर्ट : समीर हुसैन ,रांची
Thenewspost - Jharkhand
50+
Downloads
4+
Rated for 4+


