Ranchi, Jharkhand Latest News
Latest updates, breaking news and important stories from Ranchi, Jharkhand.
- City: Ranchi, Jharkhand
जनता गरीबी से जूझ रही, CM हेमंत बना रहे 100 करोड़ का शाही महल, बीजेपी ने मुख्यमंत्री पर साधा निशाना
झारखंड में मुख्यमंत्री आवास को लेकर सियासी बवाल तेज हो गया है. बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने राज्य सरकार पर हमला बोलते हुए आरोप लगाया है कि जब राज्य की जनता रोज़ी-रोटी, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी जरूरतों के लिए संघर्ष कर रही है, तब मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपने लिए करीब 100 करोड़ रुपये का शाही महल बनवा रहे हैं.
Read moreबड़ी खबर : रांची पासपोर्ट ऑफिस को बम से उड़ाने की मिली धमकी, जांच में जुटी पुलिस
राजधानी रांची में एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद पुलिस और प्रशासन में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. इस बार रातू रोड स्थित गैलेक्सिया मॉल में संचालित पासपोर्ट कार्यालय को निशाना बनाते हुए अज्ञात व्यक्ति ने ईमेल के जरिए धमकी भेजी. मेल में पासपोर्ट ऑफिस को बम से उड़ाने की बात कही गई थी.
Read moreAI के जमाने में असली और नकली आधार कार्ड पहचान में हो रही है दिक्कत ? तो इस आसान ट्रिक से कर सकते है पता
How to identify fake aadhar card:एआई के इस जमाने में जब आप कुछ ही मिनटों में किसी का हूबहू फोटो या वीडियो जेनेरेट कर सकते है, तो फर्जी आधार कार्ड बनाना कौन सी बड़ी बात है.ऐसे में लोगों के सामने सबसे बड़ी मुसीबत असली और नकली आधार कार्ड में पहचान करना होता है
Read moreइस दिन किसानों के खाता में आ सकती है पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त ? पढ़े लेटेस्ट अपडेट
Pm kishan yojna:अब तक पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत 21 किस्त सरकार की ओर से जारी की जा चुकी है,अब किसानों की नजर 22वीं की किस्त पर है कि आखिर कब उनके खाते में 2000 की आर्थिक मदद सरकार भेजेगी
Read moreबड़ी खबर: नामकुम थाना में आरोपी की आत्महत्या से हड़कंप, थाना प्रभारी समेत सात पुलिसकर्मी सस्पेंड
नामकुम थाना हाजत में एक आरोपी द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने के मामले में पुलिस प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई की है. वरीय पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन ने ड्यूटी में लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी सहित सात पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. वहीं दो चौकीदारों के खिलाफ कार्रवाई के लिए उपायुक्त को अनुशंसा भेजी गई है.
Read moreWeather Alert:आज से करवट लेगा झारखंड का मौसम, इन जिलों में गरज के साथ बारिश की संभावना
Jharkhand weather update:झारखंड के मौसम का मिजाज आज यानी 6 मार्च से बदल जाएगा जहां झारखंड के कुछ जिलों में आंशिक बादल छाए रहेंगे तो वहीं कल यानी 7 मार्च से कुछ जिलों में बारिश की भी संभावना जताई गई है तो वही तापमान में दो से तीन डिग्री की बढ़ोतरी भी देखी जा सकती है
Read moreधनबाद में युवक ने बियर की बोतल से किया वार, महिला समेत तीन घायल, जानिए क्या है पूरा मामला
जिले के सरायढेला थाना क्षेत्र के उड़िया पट्टी में गुरुवार को आपसी विवाद में बियर की बोतल से हमला करने का मामला सामने आया है. इस घटना में दो युवक और एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है. सभी घायलों को इलाज के लिए धनबाद के एसएनएमएमसीएच अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना के बाद इलाके में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया था.
Read moreबाहा पर्व को लेकर तैयारियां तेज़, पैतृक गांव नेमरा पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन ने विकास कार्यों का लिया जायजा
जिले के गोला प्रखंड स्थित नेमरा गांव में बाहा पूजा में शामिल होने पहुंचे झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गुरुवार को अपने पैतृक गांव में चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने अधिकारियों के साथ गांव के तालाब का दौरा कर वहां हो रहे कार्यों की स्थिति की जानकारी ली और संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए. निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने तालाब की सफाई, जल संरक्षण और सौंदर्यीकरण से जुड़े कार्यों की प्रगति पर भी चर्चा की.
Read moreलौहनगरी का ऐसा मंदिर जहां भक्तों की एक भी मन्नत नहीं जाती है खाली,पढ़े क्यों खास है ये मंदिर
Jagarnath temple of jamshedpur:झारखंड में कई ऐसे बड़े बड़े प्रसिद्ध मंदिर स्थित है जो लोगों के लिए आस्था का केंद्र है. जहां देश विदेश से लोग दर्शन करने आते हैं. इनके मंदिरों में बाबा बैद्यनाथ, माता छिन्मस्तिका का मंदिर शामिल है. वहीं जमशेदपुर की बात करें तो जमशेदपुर में ऐसे कई मंदिर हैं जिनका इतिहास काफी अद्भूत और चमत्कारी है
Read moreहनीमून मनाने गया रांची का नवविवाहित जोड़ा दुबई में फंसा, परिवार ने लगाई सुरक्षित वापसी की गुहार
शादी के बाद की पहली यात्रा हर दंपति के लिए खास होती है, लेकिन रांची के रहने वाले स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) के अधिकारी अतुल उरांव और उनकी पत्नी डॉ. कंचन बाड़ा के लिए हनीमून ट्रिप चिंता का कारण बन गई है. खाड़ी क्षेत्र में बढ़ते सैन्य तनाव के चलते दोनों फिलहाल दुबई में फंसे हुए हैं.
Read more











