Ranchi, Jharkhand Latest News
Latest updates, breaking news and important stories from Ranchi, Jharkhand.
- City: Ranchi, Jharkhand
रामगढ़ के पतरातू में नशे के नेटवर्क का भंडाफोड़, ब्राउन शुगर के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार
Ramgarh news:रामगढ़ जिले के पतरातू थाना क्षेत्र में पुलिस को नशे के खिलाफ बड़ी कामयाबी मिली है.जहां एंटी क्राइम चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है.यह कार्रवाई रेलवे स्टेशन रोड स्थित नालंदा नर्सिंग होम स्कूल के पास की गई
Read moreरांची विश्वविद्यालय में कुलपति को हटाने की मांग, आदिवासी छात्र संघ ने राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा
रांची विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. सरोज शर्मा को पद से हटाने की मांग को लेकर आदिवासी छात्र संघ (ACS) ने राज्यपाल सह कुलाधिपति को एक ज्ञापन सौंपा है. इस प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कार्यकारी अध्यक्ष दया राम, केंद्रीय अध्यक्ष बादल भोक्ता और अध्यक्ष अमित मुंडा ने किया. संगठन ने कुलपति की नियुक्ति प्रक्रिया और उनके पिछले रिकॉर्ड पर गंभीर सवाल उठाते हुए तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है.
Read moreकेवल स्टील नहीं, खिलाड़ियों का भविष्य भी गढ़ती है Tata Steel, अब तक हजारों सपनों को मिली है उड़ान
Tata steel : जब देश में खेल और खिलाड़ियों के विकास की बात होती है, तो सरकारी योजनाओं के साथ-साथ कुछ निजी संस्थानों का योगदान भी अहम भूमिका निभाता है इन्हीं में सबसे बड़ा नाम है टाटा स्टील, जिसने उद्योग के साथ-साथ खेल जगत में भी अपनी मजबूत पहचान बनाई है.कंपनी ने न केवल स्टील उत्पादन में भारत को वैश्विक स्तर पर आगे बढ़ाया है
Read moreरिम्स जमीन घोटाले में एसीबी की बड़ी कार्रवाई! दो आरोपियों की जमानत याचिका हुई खारिज
झारखंड के सबसे प्रसिद्ध और बड़े अस्पताल राजेंद्र चिकित्सा विज्ञान संस्थान (RIMS) से एक बड़ी खबर सामने आई है. रिम्स की लगभग 7 एकड़ अधिग्रहित जमीन की कथित फर्जी खरीद-बिक्री मामले में आरोपियों को बड़ा झटका लगा है. दरअसल, एसीबी कोर्ट ने आरोपी सुमित्रा बड़ाइक की अग्रिम जमानत याचिका और जेल में बंद आरोपी राजेश झा की नियमित जमानत याचिका खारिज कर दी है. दोनों आरोपियों की याचिकाओं पर सुनवाई पूरी होने के बाद अदालत ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था
Read moreAadhaar यूजर्स के लिए बड़ी खबर! बंद होगा पुराना App, जानिए नया ऐप कैसे करेगा काम
My aadhar app:यूआईडीएआई की ओर से mAadhaar ऐप को लेकर बड़ी घोषणा की गई है, जहां अब पुराना आधार ऐप बंद किया जाएगा, वहीं इसकी जगह नया आधार ऐप लॉन्च किया जाएगा. यूआईडीएआई का कहना है कि नया आधार ऐप पहले से ज्यादा सुरक्षित और बेहतर रहेगा
Read moreउत्पाद सिपाही पेपर लीक: मास्टरमाइंड आशीष की जमानत पर अब 26 मई को होगी सुनवाई
झारखंड उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा पेपर लीक और धांधली मामले में बड़ी खबर सामने आई है. इस मामले में मुख्य आरोपियों में से एक, आशीष कुमार की जमानत याचिका पर गुरुवार को अपर न्यायायुक्त योगेश कुमार की अदालत में सुनवाई हुई. सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष की ओर से मामले की तैयारी और पक्ष रखने के लिए अदालत से अतिरिक्त समय की मांग की गई. अभियोजन के इस अनुरोध को स्वीकार करते हुए अदालत ने जमानत याचिका पर अगली सुनवाई के लिए 26 मई की तिथि निर्धारित कर दी है.
Read moreरांची : कपिल देव स्कूल के प्रिंसिपल की महिला नर्स पर गंदी नज़र, यौन उत्पीड़न मामले में दोषी करार
राजधानी के चर्चित डीएवी कपिलदेव स्कूल यौन उत्पीड़न मामले में अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया है. स्कूल के पूर्व प्रिंसिपल मनोज कुमार सिन्हा को महिला नर्स से छेड़खानी और यौन उत्पीड़न के मामले में दोषी ठहराया गया है. रांची सिविल कोर्ट में एजेसी अरविंद कुमार की अदालत ने सुनवाई के बाद यह फैसला सुनाया. अब अदालत दोषी करार दिए गए पूर्व प्रिंसिपल की सजा पर शुक्रवार को फैसला सुनाएगी.
Read moreझारखण्ड में लाल आतंक का सरेंडर! 27 नक्सलियों ने पुलिस के सामने डाले हथियार
झारखण्ड में लम्बे समय से चल रहे नक्सल अभियान में एक बड़ी कामयाबी पुलिस और CRPF को मिली है. पुलिस मुख्यालय में DGP तादाशा मिश्रा के समक्ष एक साथ 27नक्सलियों ने हथियार डाल कर मुख्य धारा में लौट गए. सरेंडर करने वाले नक्सलियों ने अपने साथ 16हाई टेक हथियार भी जमा किया है वहीं 2500 से ज्यादा कारतूस जमा कर नई शुरुआत की है.सरेंडर करने वाले नक्सली में 25भाकपा माओवादी और 2JJMP शामिल है. सभी का स्वागत पुलिस अधिकारीयों ने किया है.
Read moreरांची मोरहाबादी मैदान को मिलेगा नया रूप, पुराने एलईडी स्क्रीन हटाने और नीलामी की तैयारी
राजधानी के प्रसिद्ध मोरहाबादी मैदान की तस्वीर जल्द बदलने वाली है. मैदान को अधिक साफ, सुरक्षित और आकर्षक बनाने की दिशा में झारखंड अर्बन इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कंपनी लिमिटेड (JUIDCO) ने बड़ा कदम उठाया है. जुडको ने मैदान में लगे पुराने एलईडी स्क्रीन और उनसे जुड़े ढांचों को हटाने तथा उनकी नीलामी के लिए तीसरी बार टेंडर जारी किया है.
Read moreGenZ का गुस्सा या सिर्फ वायरल ट्रेंड? जानिए क्यों सोशल मीडिया पर छाया है 'कॉकरोच जनता पार्टी'
Cockroach Janata Party:इन दिनों सोशल मीडिया पर एक नाम काफी ज्यादा वायरल हो रहा है जिसका नाम “कॉकरोच जनता पार्टी है.इंस्टाग्राम, X और दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर यह हैंडल अचानक ट्रेंड करने लगा है. दावा किया जा रहा है कि 7 दिनों में इससे लगभग 6 मिलियन लोग जुड़ चुके है.यही वजह है कि अब हर किसी के मन में ये सवाल उठ रहा है कि आखिर “कॉकरोच जनता पार्टी” है क्या
Read moreJTET अभ्यर्थियों को बड़ी राहत, आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ी, अब 2 जून तक भर सकेंगे फॉर्म
झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET) 2026 की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है. झारखंड अधिविद्य परिषद (JAC) ने उम्मीदवारों की मांग को देखते हुए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाने का फैसला लिया है. अब इच्छुक अभ्यर्थी 2 जून 2026 तक JTET के लिए आवेदन कर सकेंगे. परिषद के इस निर्णय से उन छात्रों को काफी फायदा मिलेगा, जो तकनीकी या अन्य कारणों से समय पर फॉर्म नहीं भर पाए थे.
Read moreजरा संभल कर रांची में चल रहा दबंगों का राज, ना पुलिस का डर ना खौफ, राह चलते युवक पर चढ़ा दी गाड़ी
रांची के धुर्वा थाना क्षेत्र स्थित जगन्नाथपुर इलाके में एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जहां मैदान में सो रहे एक व्यक्ति पर कथित तौर पर दबंगों ने चार पहिया वाहन चढ़ा दिया. इस हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है. वहीं आरोपी वारदात को अंजाम देने के बाद वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गए.
Read more

