Ranchi, Jharkhand Latest News
Latest updates, breaking news and important stories from Ranchi, Jharkhand.
- City: Ranchi, Jharkhand
जिनके सोशल मीडिया पर थे एक करोड़ फॉलोवर्स,उन्हें चुनाव में मिले बस 155 वोट
जिनके सोशल मीडिया पर खूब चाहने वाले होते है असल ज़िंदगी में वह अकेले रहते है. जितनी भीड़ रील्स और वीडियो में जुटती है. असल में वह भीड़ उनके साथ नहीं रहती. बल्कि चाहने वाले उनके कंटेन्ट को पसंद करते है.कुछ ऐसा ही महाराष्ट्र के विधानसभा चुनाव में देखने को मिला है. वर्सोवा विधानसभा से आजाद समाज पार्टी के उम्मीदवार एजाज खान को 155 वोट मिले है. जबकि उनके सभा में भीड़ खूब देखने को मिली. जिससे क्षेत्र में खूब माहौल बना. लेकिन जब परिणाम आया तो चौकाने वाला रहा. महज 155 वोट ही उन्हे मिले थे.
Read moreकांग्रेस कोटे से कई नामों पर चर्चा! पढ़िए किसे मंत्री मंडल में शामिल होने की संभावना
झारखंड में नई सरकार के गठन के साथ ही मंत्री मंडल को लेकर बैठक शुरू है.झामुमो की सहयोगी कांग्रेस मंथन करने में जुटा है आखिर किसे मंत्रिमंडल में जगह दी जाए. इसे लेकर कई बैठक अलग अलग स्थान पर की गई है. पहली बैठक प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में और दूसरी रांची के एक निजी होटल में हुई है. बैठक में सभी नव निर्वाचित विधायक के साथ साथ पर्यवेक्षक और प्रभारी भी मौजूद रहे. कांग्रेस जातिगत समीकरण को साधते हुए मंत्री मंडल में शामिल करने की घोषणा कर सकती है.
Read moreइन चेहरों को मिल सकती है हेमंत मंत्रिमंडल में जगह, राजद कांग्रेस के साथ लेफ्ट भी हो सकता है शामिल
झारखंड में नई सरकार का गठन होने वाला है. पूरे ताम झाम के साथ 28 नवंबर को मोरहाबादी मैदान में शपथ ग्रहण समारोह है.ऐसे में चर्चा है कि अब झारखंड में कौन कौन हेमंत मंत्री मंडल में शामिल होने वाला है.किसे जिम्मेवारी मिलने वाली है। चर्चा और कयास शुरू है. इस बीच अगर देखे तो राजद से एक,कांग्रेस से तीन ,झामुमो छह और माले से एक मंत्री मण्डल में शामिल हो सकते है. इसे लेकर सभी पार्टी अंदर खाने मंत्री मण्डल में कौन शामिल होगा इसे लेकर कई नामों पर चर्चा कर रहा है.
Read moreRJD के विधायकों ने बैठक में क्या लिया फैसला, जानिए लालू यादव का संदेश
राष्ट्रीय जनता दल यानी राजद के विधायकों की एक बैठक प्रदेश कार्यालय में हुई. सोमवार को हुई इस बैठक में सभी नवनिर्वाचित चारों विधायक शामिल हुए. प्रभारी जयप्रकाश नारायण यादव के अलावा महासचिव भोला प्रसाद यादव भी बैठक में प्रमुख रूप से मौजूद रहे. राष्ट्रीय जनता दल ने विधानसभा चुनाव में अच्छा प्रदर्शन किया है. उसके चार विधायक चुने गए हैं.
Read moreअजब-गजब! इस देश में मौजूद है बिना जड़ का अनोखा पेड़, मंदिर की छत पर 600 साल से खड़ा है पेड़
घर और ऑफिस में भी लोग बहुत तरह के पेड़ पौधे लगाते हैं.पौधे को जिंदा रहने और बढ़ने के लिए पानी की जरूरत पड़ती है, क्योंकि यह पेड़ मिट्टी से जुड़े हुए होते हैं, लेकिन आज हम आपको एक ऐसे अजीब और अनोखे पेड़ के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी जड़े जमीन से जुड़ी हुई नहीं है ना ही मिट्टी से जुडी हुई नहीं है.
Read moreराजधानी रांची में महिला का शव फंदे से झूलता हुआ मिला, जानिए क्या है यह मामला
Ranchi Crime News : राजधानी रांची के लोअर बाजार थाना क्षेत्र में एक महिला ने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली. पति से अलग रहकर यह महिला अपने दो बच्चों की परवरिश कर रही थी. मामला प्रथम दृष्टया आत्महत्या का बताया जा रहा है. वैसे पुलिस तमाम पहलू पर जांच कर रही है. पुलिस ने शव को जब्त कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
Read moreझारखंड में चुनाव के चलते लगी आचार संहिता खत्म, अब सामान्य रूप से हो सकेगा कामकाज
झारखंड विधानसभा चुनाव संपन्न हो गया है. इसके रिजल्ट भी आ गए हैं. सभी विधानसभा सीट पर प्रत्याशी चुन लिए गए हैं. अभी तक किसी तरह के विवाद की कोई सूचना नहीं है. इधर भारत निर्वाचन आयोग ने चुनाव संपन्न होने की जानकारी सार्वजनिक रूप से दे दी है. रविवार को राजभवन में झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार को निर्वाचन प्रक्रिया पूरी होने की जानकारी दी.
Read moreआधी आबादी ने हेमंत पर जताया भरोसा, महिलाओं को अब मंईयां सम्मान योजना की पांचवीं किस्त का इंतजार
नवंबर में मंईयां सम्मान योजना की चौथी किस्त महिलाओं को मिल चुकी है. अब दिसंबर में पांचवी किस्त आने वाली है. अगर देखा जाएं तो दिसंबर की किस्त महिलओं के लिए खास है क्योंकि हेमंत सोरेन द्वारा पहले ही घोषणा कर दी गई थी कि दिसंबर से महिलाओं के खाते में 1000 के बजाय 2,500 सौ रुपये सरकार की ओर से भेजे जाएंगें.
Read moreBreaking : बीजेपी प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव के घर चोरी, सुरक्षा पर उठाया सवाल
बड़ी खबर झारखंड के राजनीतिक गलियारें से सामने आ रही है. जहां बीजेपी के प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव के घर पर चोरों ने हाथ साफ कर लिया है. प्रतुल शाहदेव से सोशल मीडिया एक्स पर जानकारी देते हुए बताया कि अरगोड़ा थाना क्षेत्र के हरमू कॉलोनी के सहजानंद चौक पर स्थित उनके घर में चोरों मे उत्पात मचाते हुए चोरी की घटना को अंजाम दिया है. प्रतुल ने लिखा है कि ऐसा लग रहा था कि घर में घुसने वाले लोग मेरे सीसीटीवी की स्थिति को अच्छी तरह जानते थे,
Read moreझारखंड बीजेपी अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने इस्तीफा की पेशकश की, जानिए विस्तार से
झारखंड विधानसभा चुनाव में भाजपा की अप्रत्याशित हार से आलाकमान काफी चिंता में है. झारखंड विधानसभा चुनाव में सत्ता हासिल करने के लिए पूरी ताकत लगाई गई थी. बड़े-बड़े नेताओं के चुनाव प्रचार हुए. काफी संसाधन खर्च किए गए. केंद्र ने प्रभारी और सह प्रभारी बनाकर महीनों मेहनत करवाया लेकिन सभी पर पानी फिर गया है. अब जब परिणाम आया तो जवाबदेही तय करने पर चर्चा हो रही है.
Read more

.jpg)
.jpg)
.jpg)



.jpeg)


