Breaking : बीजेपी प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव के घर चोरी, सुरक्षा पर उठाया सवाल

    Breaking : बीजेपी प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव के घर चोरी, सुरक्षा पर उठाया सवाल

    रांची ( RANCHI) : बड़ी खबर झारखंड के राजनीतिक गलियारें से सामने आ रही है. जहां बीजेपी के प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव के घर पर चोरों ने हाथ साफ कर लिया है. प्रतुल शाहदेव से सोशल मीडिया एक्स पर जानकारी देते हुए बताया कि अरगोड़ा थाना क्षेत्र के हरमू कॉलोनी के सहजानंद चौक पर स्थित उनके घर में चोरों मे उत्पात मचाते हुए चोरी की घटना को अंजाम दिया है.

    प्रतुल ने लिखा है कि ऐसा लग रहा था कि घर में घुसने वाले लोग मेरे सीसीटीवी की स्थिति को अच्छी तरह जानते थे, उन्होंने मेरे घर की रेकी की थी. प्रतुल शाहदेव ने बताया कि सीसीटीवी में एक चोर की तस्वीर भी कैद हो गई है. उन्होंने इस संबंध में रांची पुलिस को सूचना दे दी है. उन्होंने उम्मीद जताई है कि पुलिस जल्द ही इस मामले को सुलझा लेगी.

    इसके साथ ही बीजेपी प्रवक्ता ने सुरक्षा पर सवाल उठाते हुए कहा कि  शहर के मध्य में राजपथ पर स्थित मेरे घर में जब ऐसी वारदात हो सकती तो बाकी लोग कितने महफूज है? उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से कड़ी कार्रवाई की मांग की है.

     

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news