Palamu, Jharkhand Latest News
Latest updates, breaking news and important stories from Palamu, Jharkhand.
- City: Palamu, Jharkhand
BREAKING: पलामू में दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या, इलाके में दहशत का माहौल
पलामू जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है. जहां चैनपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर में दीवार पुट्टी का काम करने वाले मिस्त्री हसन अली की गोली मारकर हत्या कर दी गई. इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है. घटना को लेकर बताया जा रहा कि रविवार की सुबह करीब साढ़े सात बजे हसन अली को गर्दन में तीन गोलियां मारी गईं.
Read moreपलामू के ग्रामीण बैंक में 6 करोड़ का ठगी करने के आरोप में ब्रांच मैनेजर गिरफ्तार, हुसैनाबाद पुलिस ने जाल बिछाकर दबोचा
पलामू जिले के दंगवार ग्रामीण बैंक शाखा से 6 करोड़ से अधिक रुपये गबन करने के आरोपी शाखा प्रबंधक को पुलिस ने सासाराम शहर के तकिया मोहल्ला से गिरफ्तार कर लिया. आरोपी की पहचान बक्सर जिले के राजपुर थाना क्षेत्र के कनौली गांव निवासी मनोज कुमार सिंह के रूप में हुई है.
Read moreमौत के बाद घरवालों ने दफनाया फिर ऐसा क्या हुआ कि मजिस्ट्रेट ने कब्र से निकाला शव, पढ़ें झारखंड की दिल दहला देने वाली लव स्टोरी
Crime news:झारखंड के पलामू जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है जहां एक युवती के शव को मजिस्ट्रेट के सामने कब्र से खोदकर निकाला गया है.बताया जा रहा है कि युवती ने आत्महत्या कर ली थी.
Read moreगोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा पलामू के ये इलाका, अपराधियों ने पारा शिक्षक को मारी 3 गोली
पालमू के छत्तरपुर में पारा शिक्षक जमालुद्दीन अंसारी को अपराधियों ने गोली मार दी है. बताया जा रहा कि जमालुद्दीन अंसारी को तीन गोलियां लगीं है. घटना के बाद आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए छतरपुर अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया. उपचार के बाद, जमालुद्दीन अंसारी को आगे के इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल रेफर कर दिया गया.
Read moreपलामू में दर्दनाक हादसा: स्कूल बस की चपेट में आने से एलकेजी के छात्र की हुई मौत, ड्राइवर की लापरवाही पर उठे सवाल
झारखंड के पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक हृदयविदारक घटना सामने आई. शाहपुर गांव के पास स्कूल बस की चपेट में आने से एलकेजी के छात्र विनीत सिंह यादव की मौत हो गई. मृतक सेमरटांड़ गांव का निवासी था और ग्रेटर एसएलए पब्लिक स्कूल, चैनपुर में पढ़ता था.
Read moreBREAKING: पलामू में जेएमजेएम के प्रखंड अध्यक्ष पर अपराधियों ने किया हमला, इलाज के दौरान मौत
बड़ी खबर पलामू से सामने आ रही है. जहां पांकी प्रखंड के झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष मुन्ना सिन्हा पर मंगलवार की सुबह डंडार में अज्ञात अपराधियों ने जानलेवा हमला किया. गंभीर रूप से घायल अवस्था में उन्हें बेहतर इलाज के लिए मेदिनीनगर रेफर किया गया था,
Read moreपलामू में नक्सल ऑपरेशन के दौरान शहीद हुए जवानों के परिजनों को मिला 2 करोड़ का मुआवजा
पलामू में नक्सल ऑपरेशन के दौरान शहीह हुए दो जवानों के परिजनों को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 2 करोड़ 20 लाख का चेक सौंपा. कांके स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में शहीद आरक्षी सुनील कुमार राम एवं संतन कुमार मेहता के परिजनों ने मुलाकात की.
Read moreपलामू में चोरी हो गई 1 करोड़ की हथिनी, पुलिस के पास दर्ज हुआ मुकदमा
पलामू से चुराई गई हथिनी को पुलिस ने बिहार के छपरा जिले के अमनौर से बरामद कर लिया है. हथिनी को अमनौर के पहाड़पुर निवासी गोरख सिंह को 27 लाख रुपये में बेचा गया था. इसके असली मालिक, उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर निवासी नरेंद्र कुमार शुक्ला ने 12 सितंबर को पलामू सदर थाने में हथिनी की चोरी की शिकायत दर्ज कराई थी.
Read moreBREAKING: ACB के एएसपी बने IPS ऋषभ त्रिवेदी, अधिसूचना जारी
पदस्थापना की प्रतीक्षा कर रहे 2022 बैच के आईपीएस अधिकारी ऋषभ त्रिवेदी को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) में एएसपी के पद पर नियुक्त किया गया है.
Read moreजपला नगर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का विजयादशमी उत्सव धूमधाम से संपन्न
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, जपला नगर द्वारा संघ शताब्दी वर्ष के अवसर पर विजयादशमी उत्सव बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया. इस अवसर पर स्वयंसेवकों का पथ संचलन निकाला गया, जिसमें छोटे-बड़े स्वयंसेवकों ने परंपरागत गणवेश में अनुशासन का परिचय दिया.
Read more









