Palamu, Jharkhand Latest News
Latest updates, breaking news and important stories from Palamu, Jharkhand.
- City: Palamu, Jharkhand
पलामू में पुलिस का बड़ा एक्शन: दो दिन में 60 अपराधी गिरफ्तार, 61 वारंटों को निष्पादन
अपराध पर लगाम लगाने के लिए पलामू पुलिस ने सख्त कदम उठाए हैं. आईजी के आदेश पर एसपी रीष्मा रमेशन की अगुवाई में पूरे जिले में दो दिन का विशेष अभियान चलाया गया. 4 और 5 नवंबर को हुए इस अभियान में पुलिस ने 60 आरोपियों को गिरफ्तार किया और 61 वारंटों को निष्पादित किया. इसके साथ ही छह स्थायी वारंट भी तामील किए गए. पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, इस कार्रवाई से अपराधियों में डर का माहौल बना है और कई फरार अभियुक्तों को पकड़ने में सफलता मिली है.
Read moreBREAKING: पलामू ACB टीम की बड़ी करवाई, जिला परिषद कार्यालय के कलर्क को 65 हजार घूस लेते किया गिरफ्तार
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) पलामू की टीम ने गुरुवार को एक बड़ी कार्रवाई करते हुए लातेहार जिला परिषद कार्यालय के एक क्लर्क को ₹65,000 की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया. यह कार्रवाई एसीबी की पलामू इकाई ने एक गुप्त सूचना और शिकायत के आधार पर की.
Read moreपलामू: प्राइवेट क्लीनिक में लापरवाही से 14 माह के बच्चे की मौत, गलत इंजेक्शन देने का आरोप
मेदिनीनगर में इलाज के दौरान 14 माह के एक बच्चे की संदिग्ध मौत के बाद हंगामा मच गया. यह घटना बुधवार सुबह शहर के प्रसिद्ध शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. अजय पाठक की क्लीनिक ‘नंदन सेवा क्लीनिक’ की है. मृतक बच्चे का नाम अरमान था, जो पलामू जिले के पांकी थाना क्षेत्र के परसिया गांव का रहने वाला था.
Read moreबड़ी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे अपराधी, पलामू पुलिस ने दो युवकों को हथियार के साथ दबोचा
पलामू जिले की पाण्डू थाना पुलिस ने सोमवार को गश्ती के दौरान एक बड़ी सफलता हासिल की है. पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर अमरावती नदी पुल मुरुमातु (पाण्डू–छतरपुर रोड) के पास छापामारी कर दो युवकों को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है.
Read moreपलामू में चलती बाइक पर गिरा आम के पेड़ की डाल, चालक की मौत, माता पिता गंभीर
पलामू जिला के हैदरनगर थाना अंतर्गत कुकही गांव से जपला रेलवे स्टेशन बाइक से जा रहे एक परिवार पर अचानक आम के पेड़ की डाली गिर गई. घटना में बाइक चालक 32 वर्षीय सुरेंद्र मेहता की घटना स्थल पर ही मौत हो गई.
Read moreमौलाना आजाद की जयंती पर रुद्रा होटल में होगा भव्य कार्यक्रम, शिक्षा दिवस मनाने की तैयारी हुई तेज
मिल्ली फोरम हुसैनाबाद की ओर से हैदरनगर स्थित निकाह भवन में एक अहम बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता मन्नान खान ने की और संचालन जुबैर अहमद ने किया. बैठक में मुख्य रूप से यह प्रस्ताव रखा गया कि भारत के प्रथम शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलाम आजाद की जयंती, जो 11 नवंबर को होती है, को शिक्षा दिवस के रूप में धूमधाम से मनाया जाएगा.
Read moreबड़ी अपडेट: सोन नदी में डूबे युवकों का शव सोन नदी से बरामद, खरना पर नहाने गए थे तीनों युवक
खरना के दिन सोन नदी में डूबे तीन युवकों के शव बरामद कर लिए गए हैं, गोताखोरों की टीम ने अंकुश पासवान (22 वर्ष) निवासी शेरघाटी, बिहार और आदर्श चंद्रवंशी (22 वर्ष) निवासी इटवा, नवीनगर, बिहार का शव बरवाडीह गांव के सामने सोन नदी से बरामद किया है.
Read moreपलामू में वेतन पर ‘चढ़ावे’ का खेल! छठ से पहले फूटा चौकीदारों का गुस्सा, बोले-अब खोलेंगे भ्रष्टाचार की पोल
थाना क्षेत्र के 15 चौकीदारों में से केवल 7 चौकीदारों को ही सरकार के निर्देशानुसार अग्रिम वेतन का भुगतान किया गया है, जबकि एक महिला चौकीदार समेत 8 चौकीदारों को अब तक वेतन नहीं मिला है. जिन चौकीदारों को भुगतान नहीं किया गया है, उनमें उपेंद्र राम, कुंडल राम, राजेश्वर राम, पुष्पा कुमारी, सुरेश राम, बालेश्वर राम और रामचंद्र प्रसाद शामिल हैं.
Read moreहुसैनाबाद के निजी अस्पताल में ऑपरेशन के दौरान काट दी महिला की आंत, इलाज के क्रम में मौत, जपला-छतरपुर मुख्य सड़क पर जाम
हुसैनाबाद के एक निजी हॉस्पिटल में ऑपरेशन के क्रम में एक महिला का आंत काट दिया गया. जब उसकी स्थिति गंभीर हो गई तो उसे इलाज के लिए रांची के निजी अस्पताल में रेफर कर दिया गया. वहां कई दिनों तक चले इलाज के बाद उसकी मौत हो गई.
Read moreहैदरनगर में सजा धनतेरस का बाजार, जमकर हुई खरीदारी
पलामू जिले का हैदरनगर एक पुराना और प्रमुख बाजार माना जाता है. यह बाजार हुसैनाबाद अनुमंडल क्षेत्र में अपनी अलग पहचान रखता है. धनतेरस के मौके पर यहां खरीदी जाने वाली परंपरागत वस्तुओं से लेकर आधुनिक इलेक्ट्रॉनिक्स सामानों तक की लंबी रेंज देखने को मिली.
Read moreBREAKING: पलामू में दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या, इलाके में दहशत का माहौल
पलामू जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है. जहां चैनपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर में दीवार पुट्टी का काम करने वाले मिस्त्री हसन अली की गोली मारकर हत्या कर दी गई. इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है. घटना को लेकर बताया जा रहा कि रविवार की सुबह करीब साढ़े सात बजे हसन अली को गर्दन में तीन गोलियां मारी गईं.
Read more







