Kodarma, Jharkhand Latest News
Latest updates, breaking news and important stories from Kodarma, Jharkhand.
- City: Kodarma, Jharkhand
मासूम की जिंदगी निगल गया कफ सिरप! कोडरमा में फिर उठा सवाल, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट
कोडरमा जिले से एक गंभीर और चिंताजनक मामला सामने आया है. खांसी सहित अन्य बीमारियों से पीड़ित डेढ़ वर्षीय बच्ची की रविवार को मौत हो गई. परिजनों का आरोप है कि दवा दुकान से खरीदे गए कफ सिरप के सेवन के बाद बच्ची की हालत अचानक बिगड़ गई और कुछ ही घंटों में उसकी जान चली गई.
Read moreशर्मनाक! गन पॉइंट पर छात्र-छात्रा से जबरन बनवाया शारीरिक संबंध, वीडियो बना कर वायरल करने की दी धमकी, वाटरफॉल पर पर्यटकों की सुरक्षा पर सवाल
कोडेरमा जिले के तिलैया थाना क्षेत्र के जरगा पंचायत से मानवता को शर्मसार करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. दरअसल वृंदाहा वाटरफॉल घूमने गए एक नाबालिग लड़के और लड़की के साथ मारपीट और छेड़खानी का मामला सामने आया है. उसके बाद मनचलों ने हथियार के बल पर दोनों नाबालिगों को शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर किया.
Read moreजम्मू-कश्मीर में आतंकी हमले में शहीद हुआ कोडरमा का लाल, आज गांव पहुंचेगा CRPF जवान सुजीत सिंह का पार्थिव शरीर
जम्मू-कश्मीर में बुधवार देर रात हुए आतंकी हमले में झारखंड के कोडरमा जिले का जवान सुजीत सिंह शहीद हो गया. 27 वर्षीय सुजीत सिंह सीआरपीएफ में कार्यरत थे और मरकच्चो प्रखंड के देवीपुर गांव के रहने वाले थे.
Read moreBREAKING: कोडरमा से रांची आ रही यात्री बस पलटी, 11 यात्री घायल व तीन की हालत गंभीर, मची अफरातफरी
बड़ी खबर कोडरमा जिले से सामने आ रही है. जहां रांची आ रही यात्री बस पलट गई है. इस हादसे में 11 यात्री घायल हो गए है, जबकि 3 की हालत गंभीर बताई जा रही है. घटना को लेकर बताया जा रहा कि कोडरमा ज़िले के सतगांव थाना क्षेत्र में सोमवार की सुबह करीब साढ़े चार बजे अंगार मोड़ के पास यात्री बस तेज़ रफ़्तार के कारण अनियंत्रित होकर पलट गई.
Read moreसर्पदंश से पीड़ित बिरहोर की हालत बिगड़ी, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने तुरंत लिया संज्ञान
कोडरमा जिले के डोमचांच प्रखंड के नवलशाही में पिछले दिनों एक बिरहोर समाज के बालक को सांप ने काट लिया था. उसकी हालत अब खराब हो रही है. सोशल मीडिया पर इस बालक के खराब की स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने संज्ञान लिया है. इसके लिए जिला उपायुक्त को आवश्यक निर्देश दिया गया है.
Read more‘इसने ही काटा है’...महिला को जहरीले सांप ने काटा तो बोतल में बंद कर पहुंची अस्पताल
यह खबर झारखंड राज्य के कोडरमा से है. यहां पर एक महिला को जहरीले सांप ने काट लिया. वह खेत में काम कर रही थी. वह पंचायत समिति सदस्य भी है. यह घटना कोडरमा जिले के चंदवारा प्रखंड की बताई गई है.
Read moreस्कूल में पढ़ रहें थे बच्चे तभी अचानक से गिर गई स्कूल की छत, आधा दर्जन बच्चे घायल
कोडरमा जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है. जहां स्कूल में पढ़ाई के दौरान अचानक से छत गिर गई. जिसमें आधा दर्जन बच्चे घायल हो गए है. आनन-फानन में घायल बच्चों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया. स्कूल में हुए हादसे के बाद बाहर भारी भीड़ जमा हो गई.
Read moreकोडरमा में गजराज का आतंक! बुजुर्ग को पहले पटका फिर कुचलकर ले ली जान, ग्रामीणों में दहशत
Terror of elephant in Koderma:कोडरमा में हाथियों ने आतंक मचा रखा है, कोडरमा के जयनगर थाना क्षेत्र के पीसपिरो गांव में एक बार फिर हाथी ने एक व्यक्ति की जान ले ली.आपको बताए मृतक की पहचान रविन्द्र यादव 55 वर्ष व्यक्ति के रूप में हुई है.
Read moreBREAKING: 45 हजार घूस लेते नप गए हल्का कर्मचारी सुरेंद्र प्रसाद, ACB की टीम ने रंगेहाथों दबोचा
एक तरफ मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की बात करते हैं, लेकिन उनके अधिकारी खुलेआम रिश्वत ले रहे हैं. ऐसे में कोडरमा जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) हजारीबाग की टीम ने शुक्रवार को हल्का कर्मचारी सुरेंद्र प्रसाद को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया.
Read moreमानवता शर्मसार! प्लास्टिक की थैली में फेंका मिला नवजात का शव, मची सनसनी
कोडरमा जिले के तिलैया थाना क्षेत्र में मानवता और ममता दोनों शर्मशार करने वाला मामला प्रकाश में आया है. तिलैया थाना क्षेत्र के मडुआटांड़ में नवजात का शव प्लास्टिक की थैली में डालकर किसी ने घर की दीवार के अंदर फेंक दिया था.
Read more









