Jamshedpur, Jharkhand Latest News
Latest updates, breaking news and important stories from Jamshedpur, Jharkhand.
- City: Jamshedpur, Jharkhand
जमशेदपुर : विश्व दिव्यांग दिवस पर स्वास्थ्य मंत्री इरफ़ान अंसारी का बड़ा बयान, दिव्यांग प्रतिशत खत्म करने की घोषणा
झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफ़ान अंसारी बुधवार को विश्व दिव्यांग दिवस के मौके पर जमशेदपुर पहुंचे. उन्होंने उपायुक्त कार्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया. इस अवसर पर विधायक मंगल कालिंदी, उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी और विभाग के कई अधिकारी मौजूद रहे. मंत्री ने दिव्यांगजन के बीच ट्राइसाइकिल का वितरण किया और विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर रहे कई दिव्यांग व्यक्तियों को सम्मानित भी किया.
Read moreजमशेदपुर में बिल्डरों की आवाज़ बुलंद, स्मॉल एंड मीडियम बिल्डर्स एसोसिएशन का हुआ गठन
जमशेदपुर में स्मॉल एंड मीडियम बिल्डर एसोसिएशन का औपचारिक गठन किया गया. साकची स्थित एक निजी होटल के सभागार में आयोजित बैठक के बाद एसोसिएशन की घोषणा की गई. इसमें शिवशंकर सिंह को संरक्षक, नीरज सिंह को अध्यक्ष, जबकि सचिव और कोषाध्यक्ष के नाम भी तय किए गए.
Read moreजमशेदपुर में नशेड़ियों का तांडव! आधी रात मेडिकल बंद मिला तो कर दी तोड़फोड़, वारदात CCTV में कैद
परसुडीह के सोपोडेरा स्थित सिदो–कान्हू मैदान के पास देर रात तीन नशेड़ी युवकों ने अभिषेक मेडिकल के संचालक राज किशोर के घर के बाहर जमकर हंगामा किया. आधी रात बाइक से पहुंचे युवक घायल थे और तुरंत इलाज कराने की मांग कर रहे थे. दुकान बंद होने पर जब राज किशोर ने उन्हें सुबह आने को कहा, तो तीनों भड़क उठे और गाली-गलौज करते हुए गेट पर लगी प्लास्टिक शीट तोड़ डाली.
Read moreजमशेदपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, अवैध हथियार के साथ एक गिरफ्तार
Jamshedpur news:जमशेदपुर के बिष्टुपुर पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है, जहा पुलिस ने क्षेत्र से एक युवक को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया है
Read moreजमशेदपुर:सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आज अंतिम दिन,पढे विधायक संजीव सरदार ने क्या कहा
Sarkari apke dwar:जमशेदपुर सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आज अंतिम दिन है, पुरे जिला मे 26 जगहों पर कैम्प का आयोजन किया गया है. इसके तहत पोटका के आसनबनी मे सरकार आप के द्वार कार्यक्रम के तहत कैम्प का आयोजन किया गया
Read moreजमशेदपुर: श्मशान घाट के पास चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, डेढ़ दर्जन दुकानें ढही
जमशेदपुर में बुधवार को जिला प्रशासन और जुस्को की संयुक्त टीम ने सीतारामडेरा थाना क्षेत्र स्थित श्मशान घाट के पास अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया. अभियान के तहत करीब डेढ़ दर्जन दुकानों को हटाया गया. अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि कार्रवाई सड़क चौड़ीकरण परियोजना के लिए की गई है.
Read moreमानगो–पारडीह मुख्य मार्ग बंद करने पर हंगामा, विधायक सरयू राय के समर्थकों ने रोका फ्लाईओवर का काम
मानगो से पारडीह जाने वाले मुख्य मार्ग को बंद करने के आदेश के बाद स्थानीय लोगों में नाराजगी बढ़ गई है. इसी को लेकर जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय के समर्थक मंगलवार को सड़क पर उतर आए और विरोध प्रदर्शन किया. उन्होंने फ्लाईओवर निर्माण कार्य को रोकते हुए मुख्य मार्ग को फिर से शुरू करा दिया.
Read moreये क्या! जिसने चोरी की दर्ज कराई FIR, पुलिस ने उसी को भेज दिया जेल, डीएसपी ने किया चौकने वाला खुलासा
आजादनगर थाना क्षेत्र में एक अजीब मामला सामने आया है, जहाँ चोरी की शिकायत करने वाला ही असली चोर निकला. आर्थिक संकट से जूझ रहे वकार अहमद ने अपने ही घर से सोने के आभूषण गायब कर दिए और पुलिस को गुमराह करने के लिए झूठी एफआईआर दर्ज करा दी.
Read moreझारखंड में दबोचा गया बिहार का मोस्ट वांटेड अपराधी, STF के हाथ लगी बड़ी सफलता
बिहार पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स ने झारखंड पुलिस के सहयोग से एक बेहद वांछित अपराधी को पकड़ा है. कार्रवाई के दौरान पटना जिले के टॉप 10 मोस्ट वांटेड अपराधियों में शामिल दिवाकर सिंह को जमशेदपुर से गिरफ्तार किया गया. बताया जा रहा है कि वह लंबे समय से फरार चल रहा था और पहचान छिपाकर झारखंड में पनाह ले रखा था.
Read moreजमशेदपुर में बड़ा फाइनेंशियल फ्रॉड! SSB जवान पर 1.5 करोड़ की ठगी का आरोप, पुलिस कर रही जांच
सिदगोड़ा थाना क्षेत्र में एक SSB जवान पर करोड़ों की धोखाधड़ी का आरोप लगा है. स्थानीय लोगों ने जवान अखिलेश गिरि को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया. वह विजय गार्डेन, बारीडीह में रहता है. पीड़ितों ने जवान और उसकी पत्नी के खिलाफ सिदगोड़ा थाने में केस दर्ज कराया है. पुलिस ने पूछताछ के बाद नोटिस देकर उसे छोड़ दिया है. आगे की कार्रवाई नोटिस के जवाब मिलने के बाद होगी.
Read moreजमशेदपुर: अतिक्रमण पर चला प्रशासन का डंडा, साकची बाजार में सड़क किनारे लगे ठेला को हटवाया गया
Jamshedpur news:जमशेदपुर नोटिफाइड एरिया कमिटी के अधिकारी कृष्णा कुमार आज एक्शन मे दिखे. जहा उन्होंने अपने विभाग की पूरी टीम के साथ साकची बाजार में निकलें और अतिक्रमण के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई की है, उन्होंने पहले सड़क किनारे लगे सभी ठेला को सड़क किनारे से खाली करवाया
Read moreझारखंड शराब घोटाला: अब जमशेदपुर DC पर ACB की कड़ी नजर, आज होगी पूछताछ
झारखंड में हुए बड़े शराब घोटाले की जांच लगातार आगे बढ़ रही है. आज एसीबी (ACB) इस मामले में तत्कालीन उत्पाद आयुक्त और वर्तमान में जमशेदपुर के डीसी कर्ण सत्यार्थ से पूछताछ करेगी.
Read moreजमशेदपुर सिदगोड़ा बाजार में भीषण आग, 6 दुकानें जलकर राख, लाखों का हुआ नुकसान
सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के सिदगोड़ा बाजार में देर रात अचानक भीषण आग लग गई. इस आग में 6 दुकानें जलकर पूरी तरह राख हो गईं, जिससे दुकानदारों को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है.
Read moreजमशेदपुर:चाकुलिया के हवाई पट्टी में अज्ञात युवक की हत्या से सनसनी, पढ़े क्या है पूरा मामला
Crime news:जमशेदपुर के चाकुलिया थाना क्षेत्र अंतर्गत हवाई पट्टी क्षेत्र में ध्यान फाउंडेशन की गौशाला के पास एक अज्ञात युवक की हत्या से सनसनी मच गई है
Read moreमाचिस से खेल रहे थे बच्चे तभी घर में अचानक लगी आग,पढे फिर क्या हुआ?
Jamshedpur news:जमशेदपुर के मानगो के आजादनगर थाना क्षेत्र के रोड नंबर 17 स्थित भाग्य अहमद हाल के पास ठीक सामने स्थित एक निजी अपार्टमेंट मे उस वक्त हड़कंप मच गया जब इसके चौथी मंजिल में अचानक आग लग गई
Read more


.jpeg)













