Garhwa, Jharkhand Latest News
Latest updates, breaking news and important stories from Garhwa, Jharkhand.
- City: Garhwa, Jharkhand
गढ़वा पुलिस की बड़ी सफलता, टीएसपीसी के नाम पर रंगदारी मांगने वाले तीन को दबोचा
गढ़वा जिले की पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने रंका थाना क्षेत्र के गासेदाग में नक्सली संगठन टीएसपीसी के नाम पर माइंस संचालकों से लेवी की मांग करने वाले तीन अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है.
Read moreयोग्य लाभुकों का नाम हटाकर अयोग्य को दे दिया अबुआ आवास, अब प्रखंड समन्वयक के साथ पंचायत सचिव व मुखिया से शोकॉज
गढ़वा जिले के नगर ऊंटारी प्रखंड की हलिवंता पंचायत में लाभुकों को अबुआ आवास देने में भारी गड़बड़ी हुई है. डीसी को मिली शिकायत के आलोक में जिलास्तरीय कमेटी की जांच में यह खुलासा हुआ है. मामले में उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारी, कर्मी और मुखिया को शोकॉज किया है.
Read moreमहिला के साथ रंगरेलियां मनाता पकड़ा गया सरकारी शिक्षक, लोगों ने देखा तो हो गया तड़का बवाल
गढ़वा जिले के खरौन्धि थाना क्षेत्र मे उस समय हंगामा हो गया जब एक सरकारी शिक्षक को ग्रामीणों ने एक घर में बंधक बना दिया. दरअसल शिक्षक एक महिला के साथ अकेले गुफ्तगु कर रहा था जिसका विरोध ग्रामीणों ने किया है.
Read moreBREAKING : 12 हजार घूस लेते नप गए मनरेगा के BPO, एसीबी ने रंगेहाथों दबोचा
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की बात करते हैं, लेकिन उनके अधिकारी खुलेआम रिश्वत ले रहे हैं. ऐसे में एसीबी ने बड़ी कार्रवाई की है. गढ़वा के मनरेगा बीपीओ प्रभु कुमार को एसीबी की टीम ने 12000 रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है.
Read moreसोशल मीडिया पर गलत पोस्ट करना युवक को पड़ गया भारी, अब खानी होगी जेल की हवा
सोशल मीडिया पर गलत पोस्ट करना युवक को महंगा पड़ गया. अब उसे जेल की हवा खानी होगी. आपको बताते चलें कि गढ़वा जिले के विशनपुरा थाने की पुलिस ने इंस्टाग्राम पर सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाला पोस्ट करने के आरोपी राजन सोनी नामक युवक को गिरफ्तार किया.
Read moreगढ़वा में सीएम हेमंत सोरेन ने श्री बंशीधर महोत्सव का किया उद्धघाटन, 182 करोड़ 72 लाख की लागत वाली योजनाओं का किया शिलान्यास
गढ़वा जिले के नगर उंटारी प्रखंड के गोसाईबाग के मैदान में दो दिवसीय श्रीबंशीधर महोत्सव का आयोजन किया गया है. इस महोत्सव का उद्घाटन बुधवार को सीएम हेमंत सोरेन ने दीप प्रज्वलित कर किया.
Read moreदो दिवसीय राजकीय श्री बंशीधर महोत्सव 19 मार्च से, सीएम होंगे मुख्य अतिथि, डीसी ने दिए निर्देश
दो दिवसीय राजकीय श्रीबंशीधर महोत्सव 19 मार्च से शुरू होगा. इस बार महोत्सव के मुख्य अतिथि सीएम हेमंत सोरेन होंगे. 19 और 20 मार्च को गढ़वा के गोसाईंबाग मैदान और राधा कृष्ण मंदिर परिसर में होगा मुख्य आयोजन होगा.
Read moreगढ़वा के मजदूर की रूस में मौत, अंतिम संस्कार के इंतजार में परिजन, विदेश मंत्रालय से लगाई गुहार
गढ़वा जिले के मेराल प्रखंड के लिखनिया गांव के एक मजदूर की रूस में बीमारी के बाद मौत हो गई. इस मजदूर ने अपने परिवार की आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए विदेश में काम करने का फैसला किया था, लेकिन दुर्भाग्य से उसकी जान चली गई.
Read moreसरकार की मंईयां योजना ने ले ली जान! 7500 रुपये नहीं देने पर ससुराल वालों ने कर दी हत्या
वैसे तो सरकार की ओर से संचालित मंईयां सम्मान योजना ने कई महिलाओं को सबल प्रदान किया है. मगर दूसरी ओर गढ़वा जिले के रंका थाना क्षेत्र के मानपुर गांव निवासी 25 साल की शकीना बीबी के लिए यह काल साबित हो गया.
Read moreBIG UPDATE : गढ़वा के पटाखा दुकान में लगी आग पर सीएम हेमंत ने जताया दुख, दिए जांच के निर्देश, 5 लोगों की जा चुकी है जान
गढ़वा जिले के झारखण्ड-छत्तीसगढ़ बॉर्डर पर गोदरमाना गांव मे एक पटाखा दुकान मे आग लगने से पांच लोगो की दर्दनाक मौत हो गई. मृतकों में चार बच्चे एवं एक व्यक्ति शामिल है. जैसे ही पटाखा दुकान मे आग लगी चारों तरफ बम पटाखा फटने की आवाज गूंजने लगी.
Read moreBIG BREAKING : गढ़वा के पटाखा दुकान में लगी आग, चार बच्चे समेत 5 लोगों की जिंदा जलकर मौत
गढ़वा से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां रंका थाना क्षेत्र के गोदरमाना बाजार के एक पटाखा दुकान में आग लग गई. इस आगलगी की घटना में चार बच्चे समेत पांच लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई है.
Read more








