Garhwa, Jharkhand Latest News
Latest updates, breaking news and important stories from Garhwa, Jharkhand.
- City: Garhwa, Jharkhand
गढ़वा:13 मई से लापता युवक का जंगल में मिला कंकाल, हत्या की आशंका
जिले के चिनियां थाना क्षेत्र के मसरा गांव स्थित लामी घुटरा जंगल से गुरुवार सुबह एक सनसनीखेज मामला सामने आया. केंदु पत्ता तोड़ने जंगल पहुंचे ग्रामीणों की नजर जब एक क्षत-विक्षत नरकंकाल पर पड़ी, तो पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. जंगल में कंकाल के पास कपड़े, बेल्ट और टूटे मोबाइल के टुकड़े भी बिखरे मिले, जिसके बाद मामले की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई.
Read moreरात के अंधेरे में प्रेमिका से मिलने पहुंचा प्रेमी, तभी गाँव वालों की पड़ी नजर और कर दिया ये कांड.....
जिले से प्रेम प्रसंग का एक अनोखा मामला सामने आया है, जो इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है. यहां रात के अंधेरे में प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक को परिजनों और ग्रामीणों ने पकड़ लिया. इसके बाद गांव में सामाजिक बैठक बुलाई गई और दोनों पक्षों की सहमति से प्रेमी जोड़े की शादी करा दी गई. मामला खरौंधी थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है. जानकारी के अनुसार अरंगी गांव निवासी अमेरिका राम की पुत्री सोनी कुमारी और बजरमरवा गांव निवासी सत्यनारायण राम के पुत्र गोलू भारती के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध चल रहा था. दोनों एक-दूसरे से अक्सर मिलते-जुलते थे.
Read moreगढ़वा में दर्दनाक हादसा! तालाब में डूबने से दो मासूम बच्चियों की मौत, गांव में पसरा मातम
जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. नगर उंटारी थाना क्षेत्र के कुंबा गांव स्थित अकेलवा तालाब में डूबने से दो मासूम बच्चियों की दर्दनाक मौत हो गई. बुधवार सुबह तालाब में दोनों के शव मिलने के बाद पूरे गांव में मातम और अफरा-तफरी का माहौल बन गया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी.
Read moreगढ़वा में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा, अंचल कर्मी का घूस लौटाते VIDEO वायरल
Viral video:झारखंड के अलग-अलग जिलों से सरकारी अधिकारियों के अंदर घुसने के वीडियो वायरल होते रहते हैं लेकिन फिर भी सरकार के कर्मचारी हैं कि सुधारने का नाम नहीं ले रहे है.उन्हें भली भंती इस बात की जानकारी होती है कि अगर वह पकड़ा है तो उनके साथ उनकी नौकरी का क्या होगा लेकिन फिर भी हो निर्भीक होकर इस तारीख की कारनामों को अंजाम देते हैं
Read moreएक ही सड़क के लिए नेता जी ने कर दिए दो शिलान्यास, गढ़वा में सरकार पर भड़के सांसद बीडी राम, जानिए पूरा मामला
जिले में सड़क शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान पलामू सांसद बीडी राम ने राज्य सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि एक ही सड़क को अलग-अलग जिलों में बांटकर उसका अलग शिलान्यास करना समझ से परे है. सांसद ने तंज कसते हुए कहा कि पहली बार ऐसा देखने को मिल रहा है कि सड़कों को भी जिलों के हिसाब से बांटा जा रहा है.
Read moreगढ़वा में दामाद की रहस्यमयी मौत, कमाई लेकर पहुंचा था ससुराल, आखिरी वक्त में लिया साले का नाम
जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां ससुराल गए एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. परिजनों ने युवक की पीट-पीटकर हत्या करने और बाद में उसे पुल के नीचे फेंक देने का आरोप ससुराल पक्ष पर लगाया है. मृतक की पहचान मझिआंव थाना क्षेत्र के खरसोता गांव निवासी 34 वर्षीय सुनील चौधरी के रूप में हुई है.
Read moreमिठाई नहीं जहर! गढ़वा में खेसारी दाल से बन रहे थे पीले लड्डू, ऐसे हुआ खुलासा
जिले में मिलावटी मिठाइयों का एक बड़ा और चौंकाने वाला रैकेट सामने आया है. प्रशासन की छापेमारी में खुलासा हुआ कि लोगों को शुद्ध बेसन के नाम पर ऐसे लड्डू खिलाए जा रहे थे, जिनमें प्रतिबंधित और घटिया सामग्री का इस्तेमाल हो रहा था. इस कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है और अब प्रशासन मिलावटखोरों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की तैयारी में जुट गया है.
Read moreगढ़वा: मेदिनीनगर सदर अस्पताल के नाम पर बन रहा था फर्जी जन्म प्रमाण पत्र, ऑनलाइन सेंटर हुआ सील
जिले में फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनाने वाले एक बड़े रैकेट का खुलासा हुआ है. जिला प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए मेराल प्रखंड के ओखरगाड़ा पचपेड़ी मोड़ स्थित ‘विशाल ऑनलाइन सेंटर’ को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया है. प्रशासन की जांच में सामने आया कि यहां मेदिनीनगर सदर अस्पताल के नाम का इस्तेमाल कर जाली जन्म प्रमाण पत्र तैयार किए जा रहे थे.
Read moreगढ़वा में रफ्तार का कहर, ट्रेन पकड़ने निकले मामा-भांजा की ज़िंदगी रास्ते में हो गई खत्म, फोरलेन पर हुआ हादसा
गढ़वा-मेदिनीनगर फोरलेन पर रविवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे ने दो परिवारों की खुशियां छीन लीं. हुर गांव स्थित टोल प्लाजा के पास बालू लदे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें मामा और भांजे की मौत हो गई. हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई, जबकि दोनों परिवारों में कोहराम का माहौल है.
Read more

