Dumka, Jharkhand Latest News
Latest updates, breaking news and important stories from Dumka, Jharkhand.
- City: Dumka, Jharkhand
नगर निकाय चुनाव को लेकर गरमाने लगी दुमका की सियासत, मिक्की झा के मैदान में उतरने से दिलचस्प हुआ चुनाव
झारखंड में नगर निकाय चुनाव को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है. चुनाव प्रक्रिया के तहत अध्यक्ष पद के लिए आरक्षण की आधिकारिक सूची जारी कर दी गई है, जिसके बाद राज्य भर में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है.
Read moreसड़क दुर्घटना में दो स्कूली छात्र घायल, हाइवा ने टोंटो में मारी थी टक्कर
दुमका : जिला के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के नकटी गांव के पास मंगलवार सुबह बच्चों को स्कूल ले जा रही एक टोटो को कोयला लदे हाईवा ने टक्कर मार दी.
Read moreगणतंत्र दिवस 2026 को लेकर उपराजधानी दुमका में दिख रहा उत्साह, फिर झंडोत्तोलन को लेकर असमंजस क्यों ? पढ़िये
Dumka news:जनवरी का महीना हम भारतीयों के लिए विशेष महत्व रखता है, क्योंकि 26 जनवरी 1950 को भारत एक संपूर्ण गणराज्य बना और देश में संविधान लागू हुआ.तभी से प्रत्येक वर्ष 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के रूप में मनाया जाता है. यह राष्ट्रीय पर्व पूरे देश में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है
Read moreरूपेश मंडल के कंधों पर दुमका भाजपा की साख: जिलाध्यक्ष की कुर्सी सम्मान या सियासी अग्निपरीक्षा !
दुमका के अग्रसेन भवन में शुक्रवार को भले ही तालियों की गूंज रही हो, लेकिन भाजपा के नए जिलाध्यक्ष रूपेश मंडल के लिए यह कुर्सी जश्न से ज्यादा सियासी इम्तिहान बनकर आई है. चुनाव अधिकारी शैलेन्द्र सिंह द्वारा नाम की घोषणा के साथ ही दुमका भाजपा की अंदरूनी हकीकत भी नए नेतृत्व के हवाले कर दी गई है.
Read moreदुमका में सीनियर अधिवक्ता की पत्नी का बाथरूम में जला हुआ शव बरामद, इलाके में मचा हड़कंप
दुमका से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आयी है. दुमका कोर्ट के सीनियर अधिवक्ता संजीव कुमार गोराई की 53 वर्षीय पत्नी नमिता गोराई ने दर्दनाक तरीके से आत्महत्या कर ली. उन्होंने अपने शरीर पर केरोसिन डालकर बाथरूम में खुद को आग लगा ली.
Read moreमुख्य निर्वाचन आयुक्त ने बाबा बासुकीनाथ धाम में की पूजा अर्चना
भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार सोमवार को विश्व प्रसिद्ध तीर्थस्थल बाबा बासुकीनाथ धाम पहुंचे। इस दौरान उन्होंने सपरिवार विधि विधानपूर्वक बाबा बासुकीनाथ की पूजा अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया. मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने मंदिर परिसर में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच बाबा बासुकीनाथ पर जलाभिषेक किया और देश व प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की.
Read moreदुमका: अवैध संबंध के शक में पत्नी की हत्या, शव के साथ पूरी रात सोया रहा आरोपी पति
नगर थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. अवैध संबंध के शक में पति ने अपनी ही पत्नी को लकड़ी के डंडे से पीट पीट कर मौत के घाट उतार दिया. बताया जा रहा है कि आरोपी पति ने हत्या के बाद पत्नी के शव के साथ पूरी रात सोया रहा. आस पास खून फैला हुआ था, लेकिन आरोपी को किसी तरह का होश नहीं था.
Read moreदिसोम मांझी थान में दिसोम सोहराय पर्व धूमधाम से संपन्न
दिसोम मांझी थान आर जाहेर थान समिति की ओर से रविवार को दिसोम मांझी बाबा बीनीलाल टुडू के नेतृत्व में दिसोम सोहराय पर्व हर्षोल्लास एवं पारंपरिक विधि विधान के साथ मनाया गया. सुबह 8 बजे स्नान के उपरांत नायकी बाबा सीताराम सोरेन की अगुवाई में गोट टांडी में विधिवत पूजा अर्चना की गई. पूजा के बाद बलि स्वरूप दिए गए मुर्गे से खिचड़ी बनाकर श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद के रूप में वितरण किया गया.
Read moreपत्रकार पिटाई कांड के बाद पुलिस महकमे में बड़ा एक्शन, अजीत यादव को हंसडीहा थाना की कमान
Dumka news:पत्रकार के साथ बेरहमी से मारपीट के मामले ने दुमका पुलिस को कटघरे में खड़ा कर दिया है. मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी द्वारा हंसडीहा थाना प्रभारी ताराचंद को निलंबित किया जा चुका है.इसके बाद पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए अजीत कुमार यादव को हंसडीहा थाना की कमान सौंपी गई है
Read moreमनरेगा का नाम बदलने पर सियासी बवाल, 5 जनवरी को कांग्रेस करेगी लोक भवन का घेराव
शनिवार को दुमका स्थित कांग्रेस भवन में कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रदीप यादव ने प्रेस वार्ता कर केंद्र सरकार के फैसले पर तीखी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने मनरेगा का नाम बदलकर भीबी ग्राम जी योजना किए जाने का कड़ा विरोध किया.
Read moreनव वर्ष 2026 का स्वागत: दुमका में उत्साह और श्रद्धा का संगम
बुधवार की रात जैसे ही घड़ी की सुई 12 पर पहुंची, वर्ष 2025 इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया और नव वर्ष 2026 का आगमन हुआ. नए साल के प्रवेश के साथ ही दुमका जिले में खुशी और उल्लास का माहौल बन गया. लोग एक-दूसरे को बधाइयाँ देते और नए साल की शुभकामनाएं साझा करते नजर आए.
Read more












