बाढ़ (BARH) : बिहार केशरी विवेकानंद सिंह उर्फ विवेका पहलवान की पहली पुण्यतिथि पर आयोजित विराट कुश्ती अंतर्राष्ट्रीय एतिहासिक महा दंगल की तैयारियां पूरी हो चुकी है. मोकामा विधायक अनंत सिंह भी तैयारियों का जायजा लेते रहे लगभग दो कट्ठा में अखाड़ा बनाया गया है. वहीं नदावाँ गांव के एन्ट्री पर ही पार्किंग की व्यवस्था की गई है और गांव के मुख्य गेट से अंदर आते ही कार्यक्रम स्थल बनाया गया है और आने वाले लोगों के लिए अनंत सिंह के घर के पास खाने का इंतजाम किया गया है.
मिट्टी में हल्दी-तेल मिलाकर तैयार हुआ अखाड़ा
अरविंद पहलवान ने कहा कि अखाड़ा पूरी तरह तैयार किया जा चुका है. लगभग दो कट्ठा में अखाड़ा बनाया गया है. इसमें चार क्विंटल तेल (पच्चीस टीन) एक क्विंटल हल्दी, गुलाब का पत्ता, नीम का पत्ता मिलाया गया है. गुलाब की पत्ती आसपास के ठाकुरबाड़ी और बाजार से खरीदकर लाया गया है वहीं नीम का पत्ता गांव के बगीचे से लाकर अखाड़े की मिट्टी में मिलाया गया है. फील्ड के चारों ओर हाईमास्क लाईट लगाया गया है. वहीं अखाड़े के चारो ओर घेराबंदी की गई है और गेंदा के फूल से सजाया गया है. वहीं अखाड़े में भी हाईमास्क लाईट लगाया गया है ताकि दर्शक रात्रि में भी महा दंगल का लुफ्त ले सकें.

लाखों लोगों के लिए भव्य इंतजाम
अखाड़ा के सामने स्टेज का निर्माण किया गया है और स्टेज पर जाने के लिए अलग से रास्ता बनाया गया है. नेता और वीवीआईपी के आने के सवाल पर उन्होने कहा कि हमारे अनंत सिंह ही नेता और विधायक है. हम उन्ही को सबकुछ मानते है हमारे घर में मंत्री भी थे जो भी लोग आएगे उनके लिए भोजन की व्यवस्था की गई है. गुरुवार शाम में आए सभी लोगों को खीर खिलाया गया. दंगल के दिन सुबह से ही चावल दाल सब्जी दही का भोज शुरू हो जाएगा. जो दंगल खत्म होने के बाद तक चलेगा. दूर-दराज से आने वाले लोगों के लिए रहने का इंतजाम भी किया गया है. गांव में रहने की तैयारी की गई है. वहीं बाढ़ में भी होटलों में कमरे बुक कर लिए गए है. जो लोग आ रहे है वह इस महा दंगल में कुश्ती लड़े या पहलवानों को कुश्ती लड़ते हुए देखें और हमलोग उनकी सेवा के लिए हाजिर है.
200 क्विंटल चावल से होगा विशाल भोज
लक्ष्मण जी ने कहा कि आने वाले लोगों के लिए खाने और रहने की व्यवस्था भी की गई है. खाने में चावल दाल सब्जी पापड़ दही का इंतजाम किया गया है. लाखों लोगों के लिए खाने का इंतजाम कर लिया गया है. लगभग दो सौ क्विंटल चावल मंगवाया गया है. पूरी रात कार्यकर्ता और आयोजक अरविंद पहलवान तैयारी में जुटे रहे वह भी पूरी तैयारी में लगे हुए है.
Thenewspost - Jharkhand
4+


