वैशाली (VAISHALI) : महोत्सव के समापन कार्यक्रम में पहुंचे केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बंगाल के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को तानाशाह बता दिया है. केंद्रीय मंत्री ने कहा कि बंगाल में जिस तरीके से SIR करने वाले कर्मचारियों को बंधक बनाया गया है वह तानाशाही वहा के सरकार के द्वारा किया जा रहा है. इस बार बंगाल में डबल इंजन की सरकार बनेगी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच वाली सरकार बंगाल में बनेगी
विकसीत भारत के लिए विकसीत बिहार जरूरी
वही केंद्रीय मंत्री ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि वैशाली महोत्सव के समापन समारोह और यहां मौजूद तीन दिनों से कलाकार सहित तमाम अधिकारियों को हमारी शुभकामनाएं एक सफल कार्यक्रम करवाने के लिए हम तमाम लोगों का धन्यवाद करेंगे जो बिहार से बाहर आकर बिहार का और वैशाली का नाम बढ़ाने का काम किया है. प्रधानमंत्री 2047 में विकसित भारत बनाने की बात करते हैं और भारत तभी बनेगा जब हमारा बिहार विकसित होगा.
CM फेस को लेकर जल्द होगा ऐलान
बिहार के मुख्यमंत्री के चेहरे के नाम की घोषणा को लेकर चिराग पासवान ने कहा कि बहुत जल्द मुख्यमंत्री का चेहरा बिहार में घोषणा हो जाएगा. गठबंधन के अंदर मुख्यमंत्री चेहरा को लेकर काफी बातें हुई है और चर्चा भी हो रही है. समय आने पर मुख्यमंत्री का चेहरा घोषणा कर दिया जाएगा. बता दे कि बीती देर रात चिराग पासवान समापन समारोह के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचे थे. उनके साथ पीएचडी मंत्री संजय सिंह और गन्ना मंत्री संजय पासवान भी समापन समारोह कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचे थे.
अनूप जलोटा के कार्यक्रम बड़ी संख्या में उमड़े थे लोग
वहीं इस कार्यक्रम में तमाम वैशाली जिले के अधिकारी भी मौजूद थे. समापन समारोह में अनुप जालोटा का कार्यक्रम का आयोजन किया गया था जिसे सुनने के लिए भारी संख्या में लोग भी पहुंचे थे. वॉइस सुरक्षा व्यवस्था का पुख्ता इंतजाम भी किया गया था. वही वैशाली जिला अधिकारी का समापन समारोह का स्वागत भाषण भी हुआ था.
Thenewspost - Jharkhand
4+


