मोकामा(MOKAMA):बिहार दिवस पर मोकामा स्थित नाजरेथ हॉस्पिटल की मशहूर कंसलटेंट फिजिशियन डॉक्टर शांति और नाज़रेथ अस्पताल के सौजन्य से भाजपा जिला अध्यक्ष शैलेंद्र प्रसाद सह मुखिया दरियापुर पंचायत के द्वारा दरियापुर प्राथमिक विद्यालय में बिहार दिवस के अवसर पर निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया जिसमे सैकड़ों मरीज ने इलाज करवाया,डॉ. शांति के अलावा डॉ गोविंद और अन्य डॉक्टर नर्सेंस की टीम ने लोगो की ईलाज में काफ़ी मदद की.
क्यों फ्री में कर रहे है इलाह, पढ़िये
इस अवसर पर सभी जरुरी जांच की भी सुविधा उपलब्ध थी, इसके साथ ही इंजेक्शन और दवा भी निःशुल्क उपलब्ध कराया गया.ये वही डॉक्टर शांति है जिनके यहां नंबर लगवाने के लिए घंटो लोगों को इंतजार करना पड़ता है और कई दिनों के बाद नंबर मिलता है. इसलिये डॉ शांति का नाम सुनते ही लोगो की भीड़ उमड़ पड़ी.
Thenewspost - Jharkhand
50+
Downloads
4+
Rated for 4+


