Bihar Crime : अंकल पापा ने माँ को मार दिया ! बेटे के सामने ही पति ने पत्नी को उतारा दिया मौत के घाट, जब खुला राज तो सन्न रह गई पुलिस

    Bihar Crime News :बिहार की राजधानी पटना से एक बेहद दर्दनाक और सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां ईद की खुशियां मातम में बदल गई. आलमगंज थाना क्षेत्र के पीरबैस मार्केट के पास किराए के मकान में रहने वाले एक युवक ने मामूली पारिवारिक विवाद में अपनी पत्नी की चाकू मारकर बेरहमी से हत्या कर दी

    Bihar Crime : अंकल पापा ने माँ को मार दिया ! बेटे के सामने ही पति ने पत्नी को उतारा दिया मौत के घाट, जब खुला राज तो सन्न रह गई पुलिस

    पटना(PATNA):बिहार की राजधानी पटना से एक बेहद दर्दनाक और सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां ईद की खुशियां मातम में बदल गई. आलमगंज थाना क्षेत्र के पीरबैस मार्केट के पास किराए के मकान में रहने वाले एक युवक ने मामूली पारिवारिक विवाद में अपनी पत्नी की चाकू मारकर बेरहमी से हत्या कर दी.मृतका की पहचान 24 वर्षीय जेबा परवीन के रूप में हुई है, जबकि आरोपी उसका पति मोहम्मद सोनू बताया जा रहा है.

    पढ़ें वारदात की वजह

     जानकारी के अनुसार, शनिवार शाम दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जो धीरे-धीरे इतना बढ़ गया कि गुस्से में आकर आरोपी ने जेबा पर ताबड़तोड़ चाकू से कई वार कर दिए। हमले में जेबा को पेट, गर्दन और हाथ पर गंभीर चोटें आई.इस घटना का सबसे दर्दनाक पहलू यह रहा कि दंपति का 4 साल का मासूम बेटा इस पूरी वारदात का चश्मदीद बना. घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, जिसके बाद डरे-सहमे बच्चे ने पास में रहने वाली अपनी मौसी को इसकी जानकारी दी.

    चार साल पहले हुई थी दोनों की शादी

    परिजन और स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और घायल अवस्था में जेबा को इलाज के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (NMCH) ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.बताया जा रहा है कि दोनों की शादी करीब चार साल पहले हुई थी और उनके बीच पहले भी छोटे-मोटे विवाद होते रहते थे. हालांकि, ईद जैसे पवित्र मौके पर इस तरह की घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है.

    आरोपी की तलाश के लिए छापेमारी कर रही है पुलिस

    घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. आलमगंज थाना की पुलिस मामले की गहन जांच में जुट गई है. घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है.फिलहाल आरोपी मोहम्मद सोनू फरार है और उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है.पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news