नवगछिया में पीटीसी सिपाही पर चाकू से हमला, ड्यूटी के दौरान हुआ मामूली विवाद

    PTC constable attacked with knife in Navgachhia, minor dispute between PTC constable and others during duty | नवगछिया में पीटीसी सिपाही पर चाकू से हमला, ड्यूटी के दौरान पीटीसी सिपाही के बीच हुआ मामूली विवाद

    भागलपुर : नवगछिया में शुक्रवार सुबह पुलिस विभाग की छवि को दागदार करने वाली सनसनीखेज घटना सामने आई है. प्राप्त जानकार्य के अनुसार पुलिस जिला नवगछिया में ड्यूटी के दौरान पीटीसी सिपाही के बीच हुआ मामूली विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में तब्दील हो गया.

    घटना के तुरंत बाद घायल सिपाही को आनन-फानन में अनुमंडल अस्पताल नवगछिया पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत गंभीर बताते हुए उसे भागलपुर स्थित मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया.

    मायागंज ले जाने के दौरान विक्रमशिला सेतु पर भीषण जाम में एंबुलेंस फंस गई जिससे सिपाही की हालत और नाजुक हो गई. इस दौरान मौके पर मौजूद स्थानीय पत्रकारों की सूझबूझ से रास्ता क्लियर कराया गया तब जाकर एंबुलेंस समय पर अस्पताल पहुंच सकी और सिपाही की जान बचाने की उम्मीद बनी.घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन हरकत में आ गयी है.



    Related News