बिहार में राजस्थान  का यह कौन गैंग : पहले नाबालिग लड़कियों को झांसे में लेता ,फिर बेच कर शादी करा देता !!

    बिहार में राजस्थान  का यह कौन गैंग : पहले नाबालिग लड़कियों को झांसे में लेता ,फिर बेच कर शादी करा देता !!

    धनबाद(DHANBAD):  बिहार में राजस्थान का एक गिरोह सक्रिय है, जो नाबालिक लड़कियों को नौकरी का झांसा देकर राजस्थान ले जाता है.  और वहां किसी के हाथों बेच देता है.  उसके बाद नाबालिग की जबरन शादी करा  दी जाती है.  ऐसा ही एक मामला बिहार के कैमूर जिले से सामने आया है.  पुलिस को सूचना मिलते ही त्वरित कार्रवाई करते हुए राजस्थान पहुंची  और खरीद कर शादी करने वालों वाले को गिरफ्तार कर लिया।  लड़की को भी कैमूर लाया गया है.  अब आगे की प्रक्रिया पुलिस कर रही है. सूचना के अनुसार  बिहार की  नाबालिक बच्ची को₹200000 में खरीद लिया गया था. 

     बिहार के कैमूर जिले से यह  सनसनीखेज मामला सामने आया है.  बच्ची को खरीदने के बाद उससे शादी भी कर ली गई थी.  बिहार पुलिस अब शादी करने वाले आरोपी को पकड़कर  बिहार लाई है.  जानकारी के अनुसार  शादी करने वाले की गिरफ्तारी राजस्थान में उसके घर से की गई है.   आरोपित राजस्थान के चुरू जिले का रहने वाला है.  जानकारी के मुताबिक लड़की को नौकरी दिलाने का सब्जबाग  दिखाकर राजस्थान के ही एक व्यक्ति अपने साथ ले गया और उसे₹200000 में बेच दिया।  

     सूत्रों के अनुसार पिछले सप्ताह एसपी  के पास कैमूर जिले के कुछ लोग पहुंचे और बताया कि एक नाबालिक बच्ची को राजस्थान का रहने वाला महेश कुमार नौकरी देने के नाम पर 27 दिसंबर को राजस्थान ले गया और वहां किसी व्यक्ति ने जबरन शादी कर ली है.  एसपी ने इस पर त्वरित  कार्रवाई का आदेश दिया और आरोपितों को अरेस्ट करने को कहा.  इसके बाद बिहार पुलिस की एक टीम राजस्थान गई.  उसके बाद 2 लाख में खरीद कर शादी करने वाले व्यक्ति की गिरफ्तारी हुई.  सूत्र बताते हैं कि इसके पहले भी कैमूर जिला के लड़की से जबरन शादी करने का मामला सामने आ चुका है.  कुछ मामलों में पुलिस ने संज्ञान लिया तो कई मामले पुलिस तक पहुंच नहीं सके. 

    रिपोर्ट -धनबाद ब्यूरो



    Related News