बिहार में दो-दो उपमुख्यमंत्री, कोई जिम्मेदारी लेने को तैयार नहीं : तेजस्वी यादव


पटना : क्राइम में बिहार में इजाफा हो रहा है. प्रतिदिन हत्या हो रहा है, बलात्कार हो रहा है, डेली गोलियां चल रही है यह दिखाता है बिहार में सरकार का इकबाल खत्म हो चुका है. अपराधी बेलगाम हो चुके हैं क्योंकि सरकार नाम की कोई चीज नहीं है. लॉ एंड ऑर्डर पूरे तरीके से ध्वस्त हो चुका है. अपराधी राज कर रहे हैं. मौजूदा सरकार में जिसको मन उसको गोली मार दिया जा रहा है .
कोई जिम्मेदारी लेने को तैयार नहीं
दो-दो उपमुख्यमंत्री हैं कोई जिम्मेदारी लेने को तैयार नहीं है . नीतीश कुमार पहले से बहुत कमजोर हो चुके हैं. उनको याद ही नहीं रहता कि क्या हो रहा है? पहले तो गृह विभाग किसी को नहीं दिया लेकिन आज भाजपा के लोगों को उन्होंने गृह विभाग दिया है. जो अपराध खत्म करने की बात करते हैं खुद अपना चेहरा आईना में तो देखें. गृह मंत्री अमित शाह के बिहार दौरे को लेकर तेजस्वी ने कहा पश्चिम बंगाल को देखते हुए यह सब बातें की जा रही है. पहले बिहार तब झारखंड देश का रुपया कमजोर होता जा रहा है .
4+