सहरसा में पुलिस पर ग्रामीणों का जानलेवा हमला, थानाध्यक्ष सहित कई पुलिसकर्मी घायल

    Villagers attack police in Saharsa, several policemen including the station in-charge injured | सहरसा में पुलिस पर ग्रामीणों का जानलेवा हमला, थानाध्यक्ष सहित कई पुलिसकर्मी घायल

    सहरसा : जिले के पतरघट थाना क्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने आई है जहां पुलिस पर ग्रामीणों ने जानलेवा हमला कर दिया. यह घटना बिंद टोली में हुई जहां शनिवार को ऑटो से कुछ लोग घायल हो गए थे और उन्हें पतरघट प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया था. ऑटो चालक को परिजनों ने बंधक बना लिया था. जिसके बाद पुलिस उसे छुड़ाने गई थी.

    ईंट, पत्थर, लाठी और डंडों से प्रहार

    ग्रामीणों ने पुलिस पर ईंट, पत्थर, लाठी और डंडों से हमला कर दिया, जिसमें थानाध्यक्ष सहित कई पुलिसकर्मी घायल हो गए. घायल पुलिसकर्मियों को इलाज के लिए पतरघट प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया. घटना के बाद एसडीओ और एसडीपीओ भारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और हमलावर भाग गए. पुलिस ने ऑटो चालक को मुक्त कराकर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया



    Related News