खाई में गिरी कार, नालंदा में 2 इंजीनियरिंग छात्र की मौत, 3 घायल

    नालंदा (NALANDA) : गुरुवार को एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है. इस हादसे में इंजियरिग कॉलेज के दो छात्र की मौत घटना स्थल पर ही हो गई जब कि 3 छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया है. घटना चंडी थाना क्षेत्र के सालेपुर गांव के पास की है जहाँ अनियंत्रित होकर गुरुवार की दोपहर कार खाई में गिर गई जिससे दो छात्र की मौत घटनास्थल पर हो गई. जबकि तीन छात्र घायल हो गया है.

    चंडी इंजीनियरिंग कॉलेज में पढ़ाई करते है सभी छात्र

    बताया जाता है कि सभी छात्र चंडी इंजीनियरिंग कॉलेज में पढ़ाई करते है. गुरुवार को कार में सवार होकर घूमने के लिए निकले थे. इसी दौरान सालेपुर गांव के पास कार आनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गई जिससे घटनास्थल पर ही दो लोगो की मौत हो गई. मृतक आशीष कुमार और राहुल कुमार है. जबकि उत्सव कुमार ,शशिकांत कुमार और धीरज कुमार तीनों घायल हो गया हैं. घायलों को इलाज के लिए मॉडल अस्पताल लाया गया है जहां इलाज किया जा रहा है.

    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news