कई ट्रको से डीजल ले उड़े चोर, बिहार के बाढ़ में चोरी की अजीबोगरीब दास्तां

    Thieves steal diesel from several trucks, a strange tale of theft during Bihar floods | कई ट्रको से डीजल ले उड़े चोर, बिहार के बाढ़ में चोरी की अजीबोगरीब दास्तां

    बाढ़ : एनटीपीसी थाना से लगभग एक किलोमीटर दूर एनटीपीसी बाउंड्री से सटे धर्म कांटा के पास से चोरों ने चार बल्कर ट्रक से डीजल की चोरी कर ली. मामले को लेकर ट्रक ड्राइवर महासंघ ने एनटीपीसी थाना में शिकायत की है. ड्राइवर विपिन कुमार ने बताया कि चोरों ने डीजल की चोरी कर ली उस समय ड्राइवर ट्रक के अंदर ही सोए हुए थे. तभी टंकी के नीचे का बोल्ट खोलकर चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया.

    ईधर जब ड्राइवर ने ट्रक लेकर जाने के लिए निकले तो मीटर देखा. मीटर जीरो था यानी पुरी टंकी खाली कर दी गई थी. एक ट्रक में 4 से 5 सौ लीटर डीजल रहता है घटना स्थल पर पच्चास से ज्यादा बल्कर ट्रक एक लाइन में खड़ा था.

    चोरों ने बोल्ट खुला छोड़ दिया जिससे वहां कई लीटर डीजल गिरकर भी बर्बाद हुआ है. उन्होंने एनटीपीसी थाना में लिखित सूचना दी है जिसपर उन्हें सीसीटीवी की जांच का आश्वासन दिया गया है. इससे पहले भी वहां से ट्रक की बैटरी डीजल और महंगे तार की चोरी हो चुकी है. कुछ दिन पहले ही चोरों ने एक ड्राइवर की संध्या के समय मोबाइल छीन लिया था. दो महीने से चोरी नहीं हो रही थी लेकिन फिर शुरू हो गई है.

     



    Related News