नवंबर में बजनी थी शहनाई, लेकिन उससे पहले ही चाचा ने भतीजे के साथ कर दिया कांड, वजह कर देगी हैरान

    नवंबर में बजनी थी शहनाई, लेकिन उससे पहले ही चाचा ने भतीजे के साथ कर दिया कांड, वजह कर देगी हैरान

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK):बिहार के अलग-अलग जिलों से जमीनी विवाद के एक से बढ़कर एक खौफनाक मामले सामने आते रहते है.इसी क्रम में बिहार के वैशाली जिले से एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक चाचा ने जमीनी विवाद में अपने इकलौते भतीजे को ईंट से पीट-पीटकर हत्या कर दी है. इस घटना के बाद पूरे इलाके में भय और दहशत का माहौल है.सबसे हैरान करने वाली और दुखद बात यह है कि जिसकी हत्या की गई, उसकी नवंबर महीने में शादी तय थी. जहां शादी की शहनाई बजनी थी, वहां अब गम का अंधेरा छाया हुआ है.

    पढ़े कहां का है पूरा मामला

    आपको बता दें कि यह पूरा मामला वैशाली जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र के बिजलीपुर गांव का है, जहां जमीनी विवाद में शुरू हुई कहासुनी मारपीट तक पहुंच गई.मामला इतना बिगड़ गया कि संजय पासवान नाम के व्यक्ति ने अपने इकलौते भतीजे राजू पासवान को मौत के घाट उतार दिया.बताया जा रहा है कि संजय पासवान ने राजू को इतनी बेरहमी से मारा कि वह बुरी तरह घायल हो गया. इसके बाद घरवालों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.एक पल में हंसता-खेलता परिवार उजड़ गया.

    पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ़्तार

    वहीं मामले की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और मौके पर पहुंचकर संजय पासवान को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस के मुताबिक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.इस मामले में सबसे दर्दनाक बात यह है कि राजू पासवान अपने परिवार का इकलौता बेटा था.अब उसके बूढ़े माता-पिता को देखने वाला कोई नहीं बचा. नवंबर महीने में उसकी शादी तय थी, लेकिन किस्मत ने ऐसा खेल खेला कि शादी की शहनाई मातम में बदल गई.



    Related News