बाप नंबरी तो बेटा दस नंबरी! पहले पिता ने छात्रा संग रचाई शादी, फिर बेटे का कांड सुन लोग करने लगे थू-थू

    बाप नंबरी तो बेटा दस नंबरी! पहले पिता ने छात्रा संग रचाई शादी, फिर बेटे का कांड सुन लोग करने लगे थू-थू

    टीएनपी डेस्क (TNP DESK):कहा जाता है कि माता-पिता जैसा करते हैं, वैसे ही उनके बच्चे भी सीखते है. इसलिए माता-पिता अच्छा आचरण करते हैंऔर अच्छे संस्कार देते है, ताकि बड़े होकर उनके बच्चे उनके नक्शे कदम पर चलें और गलत काम न करें लेकिन बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से जो खबर सामने आई है, उसने इस बात को साबित कर दिया है कि अगर माता-पिता का व्यवहार अच्छा न हो तो आगे चलकर बच्चे भी गलत कदम उठा सकते हैं और गलत रास्ते पर चल पड़ते है.

    पढ़ें कहां का है पूरा मामला

    दरअसल यह पूरा मामला बिहार के मुजफ्फरपुर जिले का है.जहां एक पिता ने मर्यादा को लांघते हुए स्कूली छात्रा से शादी कर ली.वही इसके बाद उसके बेटे ने भी ऐसा कांड कर दिया कि पूरे गांव के लोग कहने लगे ये क्या हो रहा है भाई ! बाप नंबरी है तो बेटा 10 नंबर ही निकला.

    पिता के बाद बेटे ने भी उठाया गलत कदम

    जानकारी के मुताबिक पहले पिता ने अपनी पहली पत्नी को छोड़ अपने निजी स्कूल में पढ़ने बाली छात्रा से प्रेम प्रसंग के बाद रचाई शादी और अब उसी शिक्षक के नावालिक पुत्र अपने नाबालिग प्रेमिका को लेकर फरार हो गया है.इतना ही नहीं दोनों नाबालिग ने मंदिर में शादी कर अपने शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है जो इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है .

    थाने तक पहुंचा मामला तो हुआ खुलासा

    दरअसल पूरा मामला मुजफ्फरपुर जिले के औराई थाना क्षेत्र के एक गांव का है जहां के एक निजी स्कूल संचालक द्वारा हाल ही के दिनों में अपनी पहली पत्नी और बच्चों को छोड़ अपने ही स्कूल में पढ़ने बाली एक छात्रा से प्रेम प्रसंग के बाद शादी रचा लिया गया और उसकी चर्चा अभी चल ही रही थी की अब उसी शिक्षक का नाबालिग पुत्र अपने ही गांव के नाबालिग प्रेमिका को लेकर फरार हो गया है जिसके बाद नवालिक युवती के परिजन द्वारा औराई थाने में अपने पुत्री के अपहरण का मामला दर्ज कराया गया है.वहीं मामले में प्राथमिकी दर्ज होने के बाद औराई थाना की पुलिस मामले की जांच कर नवालिक की तलाश में जुट गई है.

    पढ़े मामले पर पुलिस ने क्या कहा 

    पूरे मामले को लेकर औराई थाने की पुलिस के द्वारा बताया गया है की नावालिक युवती के परिजन द्वारा एक आवेदन प्राप्त हुआ है जिसमें अपनी बेटी के अपहरण किए जाने की बात बताई गई है है मामले में आवेदन प्राप्त होते ही प्राथमिकी दर्ज कर नवालिक की तलाश की जा रही है.



    Related News