चार पर्यटकों के शव मिलने से इलाके में सनसनी, राजगीर स्थित दिगंबर जैन धर्मशाला में मचा कोहराम

    The discovery of the bodies of four tourists caused a stir in the area, and chaos erupted at the Digambar Jain Dharamshala in Rajgir | चार पर्यटकों के शव मिलने से इलाके में सनसनी, राजगीर स्थित दिगंबर जैन धर्मशाला में मचा कोहराम

    नालंदा : अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन स्थल राजगीर स्थित दिगंबर जैन धर्मशाला में संदिग्ध स्थिति में चार पर्यटक के शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. सभी पर्यटक बंगलोर के रहने वाले बताए जा रहे हैं. मरने वालों में दो महिला और दो पुरुष हैं दिगंबर जैन धर्मशाला के मैनेजर ने बताया कि सभी लोग 31 जनवरी को राजगीर आए थे और सभी लोग कमरे में ठहरे थे. दो दिन ठहरने के बाद यह लोग आगे का समय के लिए और भी पैसा जमा किए थे.

    बैंगलोर से नेपाल फिर राजगीर पहुंचे थे पर्यटक

    मैनेजर ने बताया कि सभी लोग बैंगलोर से नेपाल गए थे और नेपाल के बाद राजगीर पहुंचे थे जहां से इन्हें पावापुरी जल मंदिर जाना था और उसके बाद वापस लौटना था. मगर कल शाम से हल्का-हल्का बदबू दे रहा था मगर पता नहीं लगा था. आज सुबह पहुंचे तो कमरे से अधिक बदबू मिल रहा था

    मामले की जांच के लिए बुलाया गया फॉरेंसिक टीम

    इसके बाद राजगीर थाना पुलिस को जानकारी दी गई. पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तो देखा गया कि एक व्यक्ति फांसी पर लटका हुआ है और तीन लोगों का शव जमीन पर पड़ा हुआ है पुलिस ने कमरे को बंद कर चारों ओर से फिलहाल सील कर दिया है और फोरेंसिक टीम को बुलाई गई है. फिलहाल पूरे मामले की जांच कराई जा रही है. जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि पर्यटकों की मौत का कारण क्या है.



    Related News