धन्यवाद नीतीश जी’ गाने की लॉन्चिंग, बेटे निशांत कुमार बोले अब संगठन को करेंगे मजबूत

    पटना (PATNA) : मुख्यमंत्री पद से हटने के बाद नीतीश कुमार के सम्मान में जनता दल (यू) कार्यालय में “धन्यवाद नीतीश जी” शीर्षक से एक विशेष गीत लॉन्च किया गया. इस कार्यक्रम में जदयू नेता और उनके बेटे निशांत कुमार  समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे. वहीं पूर्व मंत्री अशोक चौधरी भी कार्यक्रम में शामिल हुए.

    विकास कार्यों को विस्तार से दर्शाया गया है

    लॉन्च किए गए इस गीत में वर्ष 2005 से लेकर अब तक बिहार में हुए विकास कार्यों को विस्तार से दर्शाया गया है. गीत के माध्यम से यह बताने की कोशिश की गई है कि नीतीश कुमार  के नेतृत्व में राज्य ने किन-किन क्षेत्रों में प्रगति की और किस तरह बुनियादी ढांचे, शिक्षा, स्वास्थ्य और कानून-व्यवस्था में सुधार हुआ.

    जन-जन तक पहुंचाना प्राथमिकता

    इस मौके पर निशांत कुमार ने कहा कि अब वह संगठन को मजबूत करने पर ध्यान देंगे और अपने पिता के द्वारा किए गए कार्यों को आगे बढ़ाने का प्रयास करेंगे.उन्होंने कहा कि पार्टी के सिद्धांतों और विकास की सोच को जन-जन तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता होगी.

    नीतीश कुमार का अहम योगदान

    वहीं अशोक चौधरी ने कहा कि नीतीश कुमार का राज्यसभा जाने का निर्णय उनका व्यक्तिगत फैसला है.हालांकि पार्टी के कई नेता चाहते थे कि वह राज्य की राजनीति में सक्रिय बने रहें. उन्होंने कहा कि आज बिहार जिस मुकाम पर है, उसमें नीतीश कुमार का अहम योगदान है और राज्य में हुए विकास कार्य उनकी ही देन हैं.

     



    Related News