बेतिया में भारी मात्रा में तेंदुआ का कंकाल बरामद, एक नेपाली तस्कर गिरफ्तार

    बेतिया में भारी मात्रा में तेंदुआ का कंकाल बरामद, एक नेपाली तस्कर गिरफ्तार

    बेतिया (BETIIAH) :  बेतिया में एसएसबी और वन विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है. वाल्मीकि टाइगर रिजर्व से भारी मात्रा में तेंदुआ के कंकाल के साथ नेपाली तस्कर को गिरफ्तार किया है. तस्कर के पास से हड्डियों से भरे बैग बरामद किए गए हैं. यह हड्डियां तेंदुआ की है या बाघ की इसकी जांच के लिए फॉरेंसिक विभाग को सैंपल भेजा गया है. वहीं वाल्मीकि टाइगर रिजर्व से तेंदुआ का कंकाल मिलने से वन अधिकारियों में हड़कंप मच गया है. 

    पुलिस ने तस्कर के खिलाफ बिछाया जाल

    एसएसबी को गुप्त सूचना मिली थी नेपाली तस्कर भारी मात्रा में हड्डियों के साथ नेपाल जाने वाला है, जिस पर एसएसबी ने वन विभाग के कर्मियों के साथ इंडो नेपाल बॉर्डर पर जाल बिछाया. यह कार्यवाही वाल्मीकि टाइगर रिजर्व के मांगुराहा रेंज में हुई है. इंडो नेपाल बार्डर पीलर संख्या 436 के समीप तस्कर को गिरफ्तार किया गया है. तस्कर का नाम प्रपिक कुमार बताया जा रहा है जो नेपाल के बांदर झूला मांडी का निवासी है.

    अधिकारियों पर उठा सवाल

    अधिकारियों की लापरवाही भी उजागर हुआ तस्कर ने पूछ ताछ में बताया है की उसने तीन महीना पहले तेंदुआ का शिकार किया था, और उसे जमीन में दफना दिया था.  तीन महीने बाद वो कंकाल को निकाल नेपाल ले जा रहा था. जिसका कीमत उसे दस से पंद्रह लाख मिलता. अब सवाल उठता है वाल्मीकि टाइगर रिजर्व में जानवरों की तस्करी हो रही है और अधिकारियों को इसकी भनक तक नहीं लगी. एक अधिकारी ने बताया की तस्कर का बड़ा गिरोह है जिसका बहुत जल्द खुलासा होगा.

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news