सिवान(SIWAN):बिहार के सिवान जिले से एक बार फिर जहरीली शराब से मौत की खबर सामने आई है. बिहार के सिवान जिले के नबीगंज थाना क्षेत्र के बाला गांव में जहरीली शराब पीने से अब तक 7 लोगों की मौत हो चुकी है. कई लोग बीमार भी हैं. गंभीर हालत में परिजनों ने बीमार लोगों को सिवान सदर अस्पताल में भर्ती कराया है. इस मामले में अब तक 16 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है
अब तक 16 लोग की हुई गिरफ़्तारी
सिवान जहरीली शराब मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा 22 जनवरी को ही शाम लगभग 7:00 बजे सिवान जिला के महाराजगंज अनुमंडल के अंतर्गत लकड़ी नवीगंज प्रखंड के ग्राम बाला में अचानक कुछ लोगों के स्वास्थ्य खराब होने की सूचना मिली. पुलिस पदाधिकारी पास के ही गांव में छापेमारी कर रहे थे. आधे घंटे से भी कम समय में पुलिस मौके पर पहुंच गई. वहां पर पता चला कि सभी लोगों का स्वास्थ्य खराब है. तत्काल सभी प्रभावित लोगों को एंबुलेंस के जरिए सदर अस्पताल सिवान पहुंचाया गया, एक व्यक्ति जनक राम की चिकित्सा के दौरान मृत्यु हो गई, दो अन्य व्यक्ति धीरेंद्र मांझी और राजेश बिंद को पीएमसीएच पटना में मेडिकल सपोर्ट के लिए भेजा गया लेकिन रास्ते में ही इनकी मौत हो गई. चिकित्सारत एक और व्यक्ति था जितेंद्र मांझी उसकी भी मृत्यु आज हो गई. अब तक कुल 7लोगों की मौत होने की सूचना मिली है. शेष सात व्यक्ति सदर अस्पताल में चिकित्सारत है. तमाम पदाधिकारी मौके वारदात पर कैंप किए हुए हैं, लोगों से अपील की जा रही है अगर कोई अस्वस्थ है तो वह सामने आए चिकित्सा सुविधा मुहैया कराई जाएगी. अब तक कुल 16 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है.
सैनिटाइजर बनाने के नाम पर एथेनॉल कंपनी से मंगाया स्प्रिट
एडीजी गंगवार ने बताया की जो बात अब तक अनुसंधान के प्रकाश में आई है उसमें यह समझ में आया है कि मुख्य अभियुक्त जो संदीप चौहान है जिस को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. उसका एक भाई है दीपक चौहान जो सिवान का रहने वाला है. इसको भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. इन दोनों के द्वारा सैनिटाइजर बनाने के नाम पर एथेनॉल कंपनी से स्प्रिट मंगवाया गया और उसके बाद घटना वाली जगह पर दो व्यक्तियों( मंटू बिंद और उसके भाई सुरेंद्र बिंद) को दिया गया. उसके बाद इन्होंने बाला गांव के पांच व्यक्तियों को पीने के लिए और बांटने के लिए दिया. जो आपूर्तिकर्ता थे जब पुलिस ने उनके घरों में छापेमारी की तो उनके पास से 50 लीटर स्प्रिट जैसा पदार्थ और एक बोड़ा फिटकरी बरामद किया गया. उनसे पूछताछ में यह पता चला कि 18 जनवरी को ही मुजफ्फरपुर एंड कोलकाता से ट्रांसपोर्ट के माध्यम से इथेनॉल मंगवाया गया था. पुलिस ने आगे छापेमारी करते हुए आदर्श नगर सिवान से दिनेश तिवारी को गिरफ्तार किया. जिसने ट्रांसपोर्ट के जरिए कोलकाता से स्प्रिट लाया था. कुल 16 व्यक्तियों की इस कांड में गिरफ्तारी हुई है. शराब बनाने वाले तीन आदमी, इथेनॉल सप्लायर के दो लोग, और अन्य 10 लोग शराब बनाने वाले इसके अलावा दो और लोग शराब बनाने वाले गिरफ्तार किए गए.
Thenewspost - Jharkhand
4+

