पूर्णिया में सनसनी: पत्नी ने पति की हत्या की फिर खुद पुलिस के सामने कबूल किया जुर्म

    पूर्णिया (RURNIA) :  बिहार के पूर्णिया जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है जहां एक महिला ने अपने ही पति की हत्या कर दी और फिर खुद थाने पहुंचकर अपना जुर्म कबूल कर लिया. इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है.

    पूर्णिया में सनसनी: पत्नी ने पति की हत्या की फिर खुद पुलिस के सामने कबूल किया जुर्म

    पूर्णिया (RURNIA) :  बिहार के पूर्णिया जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है जहां एक महिला ने अपने ही पति की हत्या कर दी और फिर खुद थाने पहुंचकर अपना जुर्म कबूल कर लिया. इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है.

    पति को मारकर बोरे में फेंका शव

    पूर्णिया जिले के कसबा थाना क्षेत्र अंतर्गत नगर परिषद कसबा के वार्ड संख्या 9 स्थित राधानगर मोहल्ले में यह खौफनाक वारदात हुई. जानकारी के अनुसार 40 वर्षीय सुनीता देवी ने बीती रात अपने 47 वर्षीय पति उमेश कुमार सिंह की धारदार हथियार से हत्या कर दी. हत्या के बाद उसने शव को बोरे में बंद किया और सहयोगियों की मदद से अमौर थाना क्षेत्र के पलसा घाट के पास सड़क किनारे फेंक दिया.

    पुलिस को अज्ञात शव मिला

    इधर बुधवार सुबह जब मृतक का छोटा बेटा पीयूष कुमार घर पहुंचा तो घर के कमरे और बरामदे में खून के धब्बे देख उसके होश उड़ गए. पिता के गायब होने पर उसने स्थानीय लोगों को सूचना दी जिसके बाद पुलिस को मामले की जानकारी दी गई. सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की लेकिन मृतक का कोई पता नहीं चल सका. इसी दौरान अमौर थाना पुलिस को बोरे में बंद एक अज्ञात शव मिला जिसकी पहचान बाद में उमेश कुमार सिंह के रूप में हुई

    पत्नी ने खोला राज

    घटना में सबसे चौंकाने वाली बात तब सामने आई जब आरोपी पत्नी सुनीता देवी खुद पूर्णिया के के हाट थाना पहुंच गई और पुलिस के सामने आत्मसमर्पण करते हुए अपना जुर्म कबूल कर लिया. उसने कहा, “मैंने अपने पति को मार डाला हैमुझे जेल भेज दीजिए. फिलहाल पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लेकर कसबा थाना को सौंप दिया है. पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि हत्या और शव ठिकाने लगाने में किन-किन लोगों ने उसकी मदद की.

    इस वारदात ने पारिवारिक रिश्तों को झकझोर कर रख दिया है. पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच में जुटी है और जल्द ही इस हत्या के पीछे की वजह का खुलासा होने की उम्मीद है.

     

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news