मुजफ्फरपुर में खेसारी लाल यादव के शो में बेकाबू भीड़, पुलिस ने संभाला मोर्चा
मुजफ्फरपुर(MUZAFFARPUR): जिले के गढ़हां में अर्जुन बाबू पशु मेला में पहुंचे भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल यादव के कार्यक्रम में भीड़ बेकाबू हो गई. हजारों की भीड़ दोपहर से ही अपने पसंदीदा कलाकार को सुनने के लिए जुटी थी. एक तरफ कार्यक्रम देर से शुरू हुआ और दर्शक भीड़ में आगे बढ़कर कार्यक्रम को देखने का प्रयास करने लगे. देखते ही देखते धक्कामुक्की शुरू हुई और भीड़ बेकाबू हो गई.पुलिस ने लाठियां चटकनी शुरू की और कुछ पल के लिए भगदड़ की स्थिति बन गई.

Rajnish Sinha
Copy Editor • TheNewsPost.in
- April 2, 2026
- Updated 11:52 am
मुजफ्फरपुर(MUZAFFARPUR): जिले के गढ़हां में अर्जुन बाबू पशु मेला में पहुंचे भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल यादव के कार्यक्रम में भीड़ बेकाबू हो गई. हजारों की भीड़ दोपहर से ही अपने पसंदीदा कलाकार को सुनने के लिए जुटी थी. एक तरफ कार्यक्रम देर से शुरू हुआ और दर्शक भीड़ में आगे बढ़कर कार्यक्रम को देखने का प्रयास करने लगे. देखते ही देखते धक्कामुक्की शुरू हुई और भीड़ बेकाबू हो गई.पुलिस ने लाठियां चटकनी शुरू की और कुछ पल के लिए भगदड़ की स्थिति बन गई.
यह कार्यक्रम बिहार सरकार के पूर्व मंत्री रामसूरत राय के द्वारा अपने पिताजी के याद में हर वर्ष लगाया जाता है.फिलहाल इस घटना पर अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आयी है. कार्यक्रम के आयोजक रामसूरत राय ने लाखों लोगों के आने की संभावना जताते हुए सुरक्षा व्यवस्था की पूरी तैयारी होने की बात कही थी.