आय से अधिक संपत्ति मामले में शिवहर डीडीसी के ठिकानों पर छापेमारी, प्रशासनिक महकमे में हड़कंप

    Sitamarhi news:आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोप में निगरानी अन्वेषण इकाई (SVU) ने मंगलवार को शिवहर के डीडीसी बृजेश कुमार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की. विशेष न्यायालय निगरानी के आदेश पर एक साथ उनके कई ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है

    आय से अधिक संपत्ति मामले में शिवहर डीडीसी के ठिकानों पर छापेमारी, प्रशासनिक महकमे में हड़कंप

    शिवहर(SHIVHAR):आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोप में निगरानी अन्वेषण इकाई (SVU) ने मंगलवार को शिवहर के डीडीसी बृजेश कुमार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की. विशेष न्यायालय निगरानी के आदेश पर एक साथ उनके कई ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है. इस कार्रवाई से प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है. जानकारी के अनुसार, SVU की टीम सुबह से ही शिवहर स्थित उनके सरकारी आवास और कार्यालय में जांच कर रही है. वहीं दूसरी टीम सीतामढ़ी जिले के मेहसौल थाना क्षेत्र अंतर्गत प्रतापनगर स्थित उनके ससुराल में पहुंचकर दस्तावेजों, बैंक खातों और संपत्ति से जुड़े कागजातों की बारीकी से जांच कर रही है.

    जमीन, निवेश और अन्य संपत्तियों के दस्तावेजों की जांच

     इधर, जांच का दायरा बेतिया तक भी फैल गया है, जहां उनके पैतृक गांव जमुनिया सखुवनिया स्थित आवास पर छापेमारी की जा रही है. यहां टीम जमीन, निवेश और अन्य संपत्तियों के दस्तावेजों की जांच के साथ परिवार के सदस्यों से पूछताछ कर रही है. बताया जा रहा है कि बृजेश कुमार पर करीब 1.84 करोड़ रुपये की आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप है.

    टीम बैंक खातों, लेन-देन और संपत्ति के स्रोत का कर रही है मिलान 

     इसी आधार पर उनके खिलाफ मामला दर्ज कर विशेष अदालत से सर्च वारंट प्राप्त किया गया है. टीम बैंक खातों, लेन-देन और संपत्ति के स्रोत का मिलान कर रही है. अधिकारियों ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर यह छापेमारी की जा रही है और जांच जारी है. फिलहाल सभी ठिकानों से साक्ष्य जुटाने का काम जारी है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news