बेगूसराय के Axis Bank में दिनदहाड़े लूट, हथियार के बल पर अपराधियों ने मचाया तांडव

    बेगूसराय के Axis Bank  में दिनदहाड़े लूट, हथियार के बल पर अपराधियों ने मचाया तांडव

    बेगूसराय ( BEGUSARAI) : जिले से इस वक्त बड़ी खबर सामने निकल कर आ रही है जहां बेख़ौफ़ अपराधियों ने दिनदहाड़े हथियार के बल पर एक एक्सिस बैंक में लूट की बड़ी घटना को अंजाम दिया है. बताया जा रहा है 6 की संख्या में अपराधियों बैंक में घुस गये और बैंक कर्मचारियों को बंधक बना लिया और लूटपाट कर हथियार के बल पर घटना को अंजाम दिया. इस घटना के बाद बैंक कर्मियों के बीच हड़कंप मच गया. घटना तेघरा थाना क्षेत्र के हसनपुर गांव की है.

    बैंक कर्मियों के बीच हड़कंप, 6 की संख्या में थे अपराधी

    बताया जा रहा है कि हसनपुर स्थित एक्सिस बैंक में हथियार के बल पर बैंक में लूटपाट की घटना को अंजाम दिया गया है. मिली जानकारी के अनुसार 6 मोटरसाइकिल सवार हथियारबंद अपराधी एक्सिस बैंक में घुस गये और हथियार के बल पर सभी बैंक कर्मी को बंधक बना लिया. बंधक बनाने के बाद हथियार के बल पर एक्सिस बैंक में बड़ी लूट की वारदात को अंजाम दिया है.

    तेघरा के हसनपुर स्थित एक्सिस बैंक में बड़ी वारदात

    इस घटना की सूचना मिलते ही बेगूसराय के एसपी मनीष और तेघरा डीएसपी घटनास्थल पर पहुंचकर पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है. इस घटना के संबंध में बेगूसराय के एसपी मनीष ने बताया है कि तेघरा थाना क्षेत्र के हसनपुर स्थित एक्सिस बैंक में 6 की संख्या में अपराधी पहुंचे जहां तीन से चार लाख रुपए की हथियार के बल पर लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. उन्होंने बताया है कि सीसीटीवी फुटेज ख़ांगाल जा रहा है. फिलहाल इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मचा हुआ है और लोगों के बीच दहशत का माहौल बना हुआ है.



    Related News