घर के सामने नशा करने से रोकना युवक को पड़ा महंगा, दबंगों ने पीट-पीट कर उतारा मौत के घाट

    भागलपुर (BHAGALPUR) : नाथनगर थाना क्षेत्र के मथुरापुर गांव में एक युवक को नशा करने से रोकना भारी पड़ गया. जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान रोशन कुमार (पिता – जमुना मंडल) के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि 23 तारीख की शाम करीब 7 बजे रोशन कुमार के घर के सामने कुछ लोग नशा कर रहे थे.

    घर के सामने नशाखोर दबंगों ने बरसाया था कहर

    इसका विरोध करने पर आरोपियों रोहित कुमार, आशीष कुमार, गुलजारी कुमार और किसलय कुमार एवम् 7 से 8 अन्य युवक ने मिलकर रोशन कुमार की बेरहमी से पिटाई कर दी. इस हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल अवस्था में परिजनों द्वारा उसे तुरंत भागलपुर के मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान कल शाम करीब 4 बजे उसकी मौत हो गई.

    विरोध करने पर की थी पीटाई, अस्पताल में तोड़ा दम

    मृतक रोशन कुमार की शादी 8 मई वर्ष 2025 में हुई थी और उसकी पत्नी 6 महीने की गर्भवती है. परिवार में वह चार भाइयों में तीसरे स्थान पर था. घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news