किशनगंज में आंगनबाड़ी सेविका और सहायिका ने किया गया सड़क जाम, नियमित वेतन मान सहित अन्य मांगों को लेकर आंदोलन

    किशनगंज में आंगनबाड़ी सेविका और सहायिका ने किया गया सड़क जाम, नियमित वेतन मान सहित अन्य मांगों को लेकर आंदोलन

    किशनगंज (KISHANGANJ): किशनगंज में वीर कुंवर सिंह बस पड़ाव के पास आंगनबाड़ी सेविका और सहायिका द्वारा सड़क जाम किया गया. ये जाम 21 सूत्री मांगो को लेकर की गई है, नियमित वेतन मान सहित अन्य मांगों को लेकर ये जाम किया गया है . जिसमें आंगनबाड़ी सेविका और सहायिकाओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी लगाई. प्रदर्शनकारी महिलाओं का कहना है कि सरकार द्वारा उनके मांगों को अनसुना किया जा रहा है. वहीं उन्होंने कहा  कि अगर मांग पूरी नहीं होती तो और उग्र आंदोलन किया जाएगा.   

    जाम को हटवाया गया

    वहीं जाम की सूचना के बाद एसडीओ अमिताभ कुमार गुप्ता,टाउन थाना अध्यक्ष सुमन कुमार सिंह दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और आंगनबाड़ी सेविका और सहायिका को समझा बुझा कर जाम खुलवाया . जाम खुलने के बाद जाम में फंसे यात्रियों ने राहत की सांस ली.  



    Related News