कैमूर(KAIMUR): औरंगाबाद से भाग कर कैमूर जिले के मोहनिया पहुंची एक नबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है. इस मामले में लड़की के पहचान करने पर आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी कैमूर जिले के मोहनिया शहर के स्टुवरगंज बाजार निवासी स्वर्गीय विजय राम का 23 वर्षीय पुत्र बबलू कुमार बताया जाता है. जानकारी के अनुसार औरंगाबाद जिला स्थित अपने घर से लड़की 25 फरवरी को भाग गई थी. लड़की किसी तरह भटकते हुए मोहनिया स्टेशन मोड़ पर पहुंच गई. जहां से स्टेशन रोड के रास्ते वह स्टेशन पर जा रही थी. उसी दौरान आरोपी ने लड़की को देख पूछा की कहा जाना है. इसके बाद वह लड़की को स्टेशन छोड़ने के बहाने अपने साथ स्टेशन रोड ले गया.और फिर लड़की को धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म किया. फिर लड़के ने अपने दो दोस्त को फोन कर बुलाया और कहा कि इस लड़की को स्टेशन पर छोड़ दिया जाय. तीनों लड़के लड़की को लेकर सती मंदिर के समीप सड़क से होकर स्टेशन जा रहे थे. उसी दौरान बाइक से गस्ती कर रही पुलिस ने तीन लड़के और एक लड़की को देखकर संदेह हुआ तो सभी को मोहनिया थाने लाई. जहां पूरे मामले की जांच की गई तो दुष्कर्म का मामला निकल कर सामने आया. आरोपी के अन्य 2 साथी जो जांच में निर्दोष पाए गए उन्हें छोड़ दिया गया. मोहनिया डीएसपी फैज अहमद खान ने बताया कि एक नाबालिक लड़की से दुष्कर्म का मामला सामने आया है जिसमें आरोपी बबलू कुमार को गिरफ्तार किया गया है.
Thenewspost - Jharkhand
4+

