बिहार: सांसद पप्पू यादव को एक मामले में जमानत,दूसरे में रिमांड पर,अभी रहेंगे जेल में ही

    बिहार: सांसद पप्पू यादव को एक मामले में जमानत,दूसरे में रिमांड पर,अभी रहेंगे जेल में ही

    धनबाद(DHANBAD):  बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव को तीन दशक पुराने मामले में मंगलवार को तो जमानत मिल गई, लेकिन अभी वह जेल से रिहा नहीं हो पाएंगे. शुक्रवार की देर रात गिरफ्तारी के दौरान हुए हंगामे  के मामले में उनके खिलाफ एक दूसरी एफआईआर दर्ज की गई थी.  उस मामले में उन्हें रिमांड पर ले लिया गया है. 

     इस केस की सुनवाई अब  बुधवार को हो सकती  है. तब तक पप्पू यादव  जेल में ही रहेंगे।  पिछले सप्ताह हुई गिरफ्तारी के बाद सांसद पप्पू यादव जेल में ही है. उनकी जमानत याचिका पर सोमवार को सुनवाई होनी थी, लेकिन सोमवार को अचानक पटना सिविल कोर्ट में बम रखे जाने की सूचना आई.  जिसके बाद अफरातफरी का  माहौल कायम हो गया.  फिर पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई.  

    पूरे कोर्ट परिसर को खाली करवा दिया गया था. इससे  न्यायिक कार्य बाधित हो गया. इस दौरान पप्पू यादव की याचिका पर सुनवाई नहीं हो पाई.  शुक्रवार की रात पप्पू यादव की गिरफ्तारी के दौरान हुए हंगामा के बाद बुद्ध कॉलोनी थाने में अलग मामला दर्ज किया गया था. आज उसी मामले पर उन्हें रिमांड पर लिया गया है. 

    रिपोर्ट -धनबाद ब्यूरो



    Related News