अध्यक्ष पद के उम्मीदवार रिंकल यादव हिरासत में, पटना यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव में हंगामा


पटना : यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव के बीच शनिवार को उस समय हंगामा खड़ा हो गया जब अध्यक्ष पद के उम्मीदवार रिंकल यादव को पुलिस ने कॉलेज ऑफ कॉमर्स कैंपस से हिरासत में ले लिया. पुलिस की इस कार्रवाई के बाद कैंपस में अफरा-तफरी मच गई और रिंकल यादव के समर्थक आक्रोशित हो उठे.
समर्थकों ने पुलिस कार्रवाई का विरोध करते हुए जमकर नारेबाजी की और कुछ देर के लिए माहौल तनावपूर्ण हो गया. स्थिति को नियंत्रित करने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई.
मौके पर सिटी एसपी ममता कल्याणी भी पहुंचीं और हालात का जायजा लिया. पुलिस प्रशासन का कहना है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए गए हैं. फिलहाल पुलिस स्थिति को सामान्य करने में जुटी हुई है और कैंपस में एहतियातन निगरानी बढ़ा दी गई.
4+