बेतिया में बड़ा रेल हादसा टला, ट्रैक टूटने के कारणों की जांच शुरू

    बेतिया में बड़ा रेल हादसा टला, ट्रैक टूटने के कारणों की जांच शुरू

    बेतिया : नरकटियागंज-बेतिया रेलखंड पर शनिवार को एक बड़ी रेल दुर्घटना टल गई. 15202 बगहा-पाटलिपुत्र इंटरसिटी एक्सप्रेस कुमारबाग स्टेशन से आगे बढ़ रही थी तभी ट्रैक में आई खराबी के कारण अचानक झटका लगा.

    लोको पायलट ने स्थिति को गंभीरता से लेते हुए तुरंत ट्रेन रोक दी. जांच में पाया गया कि पटरी का एक हिस्सा टूटा हुआ है. समय पर ट्रेन रुकने से संभावित बड़ा हादसा टल गया.

     घटना के बाद करीब डेढ़ घंटे तक ट्रेन मौके पर खड़ी रही. रेलवे के इंजीनियरिंग विभाग और पीडब्ल्यूआई टीम ने पहुंचकर ट्रैक की मरम्मत की. सुरक्षा जांच के बाद ट्रेन को आगे के लिए रवाना किया गया. रेल प्रशासन ने ट्रैक टूटने के कारणों की जांच शुरू कर दी है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news