सुपौल (SUPAUL) : बिहार के सुपौल पुलिस ने “ऑपरेशन मुस्कान” के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए 70 लोगों के खोए/चोरी हुए मोबाइल फोन बरामद कर उन्हें उनके असली मालिकों को सौंप दिया. इस पहल से पीड़ितों के चेहरे पर एक बार फिर मुस्कान लौट आई.बताया जा रहा है कि सभी पीड़ितों ने अपने मोबाइल चोरी या गुम होने के बाद CEIR (Central Equipment Identity Register) पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी. इसके बाद पुलिस ने तकनीकी सहायता और विशेष अभियान चलाकर इन मोबाइल फोन को ट्रेस किया और अलग-अलग स्थानों से बरामद किया.
लोगों ने पुलिस का आभार जताया
इस पूरे अभियान की निगरानी पुलिस अधीक्षक शरथ आर एस के नेतृत्व में की गई. बरामद मोबाइल को एक कार्यक्रम के दौरान उनके असली मालिकों को सौंपा गया. मोबाइल वापस मिलने पर लोगों ने पुलिस का आभार जताया और इस पहल की सराहना की.
“ऑपरेशन मुस्कान” का उद्देश्य आम लोगों को राहत देना
एसपी ने कहा कि “ऑपरेशन मुस्कान” का उद्देश्य आम लोगों को राहत देना और यह संदेश देना है कि पुलिस तकनीकी रूप से सक्षम है और हर संभव प्रयास कर रही है उन्होंने लोगों से अपील की कि मोबाइल गुम या चोरी होने पर तुरंत CEIR पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं ताकि उसे ट्रेस कर वापस दिलाया जा सके, इस कार्रवाई से जहां पुलिस की कार्यशैली पर लोगों का भरोसा बढ़ा है, वहीं अपराधियों में भी डर का माहौल बना है.
Thenewspost - Jharkhand
4+


