पटना में प्लेबॉय और लोन के नाम पर करोड़ों की ठगी,जानिए कैसे बनाते थे शिकार,9 राज्य में फैला है नेटवर्क

    पटना में प्लेबॉय और लोन के नाम पर करोड़ों की ठगी,जानिए कैसे बनाते थे शिकार,9 राज्य में फैला है नेटवर्क

    पटना (PATNA):  पटना साइबर थाना ने साइबर ठगी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन शातिर अपराधियों को बेयूर थाना क्षेत्र के 70 फिट इलाके के एक अपार्टमेंट से गिरफ्तार किया है. यह कार्रवाई पुलिस उपाधीक्षक के नेतृत्व में गठित विशेष टीम द्वारा की गई. जांच में सामने आया कि गिरफ्तार आरोपी ‘धनी एप’ और ‘प्लेबॉय’ नाम के नाम पर ठगी का शिकार बनाते थे. व्हाट्सअप पर  एपिके फ़ाइल भेज उन्हें लोन दिलाने या फिर प्ले बॉय का काम दिलवाने के नाम पर उनके खातों को खाली करने का काम किया करते थे.

    बिहार ही नहीं बल्कि देश के 9 राज्यों में सक्रिय था यह गिरोह

    पुलिस के अनुसार यह गिरोह बिहार ही नहीं बल्कि देश के 9 राज्यों में सक्रिय था और बड़े पैमाने पर लोगों को अपना शिकार बना चुका है. छापेमारी के दौरान पुलिस ने इनके पास से कुल 11 मोबाइल फोन और एक लैपटॉप बरामद किया है. जिनका उपयोग साइबर ठगी के इस नेटवर्क को संचालित करने में किया जा रहा था.

    अनजान ऐप या लोन ऑफर पर भरोसा न करने की अपील

    गिरफ्तार आरोपियों में विक्की कुमार (28 वर्ष), सुमन राज (22 वर्ष) और गुलशन कुमार (23 वर्ष) शामिल हैं. इनके खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की जांच जारी है. पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि वे किसी भी अनजान ऐप या लोन ऑफर पर भरोसा न करें और सतर्क रहें. साइबर ठगी की शिकायत तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1930 या नेशनल साइबर क्राइम पोर्टल पर दर्ज कराएं.



    Related News