मधुबनी में मुख्य आरोपी को पुलिस ने मारी गोली, जय राम हत्याकांड का आरोपी घायल

    Police shot the main accused in the Jai Ram murder case in Madhubani; the accused was injured | मधुबनी में मुख्य आरोपी को पुलिस ने मारी गोली, जय राम हत्याकांड का आरोपी घायल

    मधुबनी : अपराधिक जोन बनता जा रहा है मधुबनी, इसके खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने जय राम हत्याकांड के मुख्य आरोपी के पैर में गोली मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया है. जिले के रामपट्टी-राजनगर स्टेट हाइवे पर पुलिस और अपराधियों के बीच हुई आमने-सामने की मुठभेड़ से इलाके में सनसनी फैल गई है.

    पुलिस ने कुख्यात अपराधी के पैर में मारी गोली

    इस गोलीबारी घटना में पुलिस ने कुख्यात अपराधी मो. अरसद  के पैर में गोली मारकर जख्मी कर दिया है जबकि उसके दो साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए. मधुबनी एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया कि 10 फरवरी को राघोपुर बलाट समाधि टोला निवासी जयराम मंडल की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. गुप्त सूचना मिली कि इस वारदात में शामिल बदमाश इसी स्टेट हाइवे से गुजरने वाले है. सूचना मिलते ही पुलिस ने बलाट गांव के पास घेराबंदी कर सख्त वाहन जांच शुरू कर दी.

    जख्मी अरसद को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया

    पुलिस ने घटनास्थल से एक लोडेड पिस्टल बरामद की है. जख्मी अरसद को फौरन सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. पुलिस का दावा है कि हत्याकांड में मुख्य रूप से शामिल है. घटना के दिन वह अलग किस्म की जैकेट पहनकर बाइक के साथ घटनास्थल के पास मौजूद था जो सीसीटीवी फुटेज में भी देखी गई है. एसपी ने बताया है एसपीजी ट्रेन चलकर इसे फांसी तक की मांग की जाएगी ताकि इस प्रकार की घटना को रोकी जा सके मोहम्मद असद के ऊपर कई संगीन मामले दर्ज हैं.

    फरार अपराधियों की धर पकड़ के लिए रेड जारी

    मुठभेड़ के बाद चलाए गए सघन अभियान में अरसद के भाई अमन अमीर समेत तीन शातिरों को हथियार और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया है. पुलिस फरार बदमाशों की धरपकड़ के लिए लगातार छापेमारी कर रही है. इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है लेकिन पुलिस इसे बड़ी कामयाबी बता रही है. अब सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि फरार अपराधी को पुलिस कब सलाखों के पीछे पहुंचाती हैं.रामपट्टी-राजनगर स्टेट हाइवे पर   पुलिस और अपराधियों के बीच हुई आमने-सामने की मुठभेड़ ने इलाके में सनसनी फैल गई है.



    Related News