पत्ते पर उकेरी शिव-पार्वती की अद्भुत छवि, मुंगेर के कलाकार ने दिया ‘वर्ल्ड पीस’ का संदेश

    Munger, Bihar
    A stunning image of Shiva and Parvati carved on a peepal leaf, the artist from Munger conveys the message of 'world peace' ।पीपल के पत्ते पर उकेरी शिव-पार्वती की अद्भुत छवि, मुंगेर के कलाकार ने दिया ‘वर्ल्ड पीस’ का संदेश

    मुंगेर(MUNGER):महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर जहाँ पूरा देश भगवान शिव की भक्ति में लीन है, वही बिहार के मुंगेर से एक अनोखी और भावनात्मक तस्वीर सामने आई है.अंतरराष्ट्रीय सैंड एवं लीफ आर्टिस्ट मधुरेंद्र कुमार ने पीपल के महज 3 सेंटीमीटर के हरे पत्ते पर भगवान शिव और माता पार्वती की मनमोहक आकृति उकेरकर विश्व शांति का संदेश दिया है.

    5 घंटे की साधना से सजी सूक्ष्म कलाकृति

    कलाकार मधुरेंद्र कुमार ने लगभग पाँच घंटे के कठिन परिश्रम के बाद इस सूक्ष्म कलाकृति को आकार दिया.पीपल के नाजुक पत्ते पर उकेरी गई शिव-शक्ति की छवि में अद्भुत बारीकी और संतुलन दिखाई देता है.इस कलाकृति के साथ उन्होंने “World Peace” लिखकर संपूर्ण विश्व में शांति और सौहार्द का संदेश दिया.

    युद्ध और अशांति के बीच शांति की प्रार्थना

    मधुरेंद्र कुमार ने कहा कि वर्तमान समय में विश्व जिस प्रकार युद्ध, हिंसा और अशांति से गुजर रहा है, वह अत्यंत चिंताजनक है उन्होंने भगवान शिव से प्रार्थना की कि जैसे समुद्र मंथन के समय उन्होंने विषपान कर सृष्टि की रक्षा की थी, वैसे ही आज मानवता को विनाश से बचाएँ और विश्व में शांति स्थापित करें.

    शिव-शक्ति का मिलन: संतुलन और सृजन का प्रतीक

    महाशिवरात्रि फाल्गुन कृष्ण चतुर्दशी को भगवान शिव और माता पार्वती के विवाहोत्सव के रूप में मनाई जाती है. यह पर्व शिव और शक्ति के पवित्र मिलन का प्रतीक है, जो सृजन, संतुलन और सकारात्मक ऊर्जा का संदेश देता है. इसी भावना को अपनी कला में जीवंत करते हुए कलाकार ने समाज को एकजुटता और सद्भाव का संदेश दिया है.

    सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीर

    इस अनूठी लीफ आर्ट की तस्वीर देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गई. लोगों ने कलाकार के इस प्रयास की सराहना करते हुए इसे आस्था, कला और सामाजिक संदेश का सुंदर संगम बताया.महाशिवरात्रि के इस पावन अवसर पर मधुरेंद्र कुमार की यह कलाकृति न केवल भक्ति की अभिव्यक्ति है, बल्कि विश्व शांति के लिए एक सशक्त और प्रेरणादायक पहल भी है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news