पटना : 66 यात्रियों से भरे Flybig विमान का ईंधन हुआ लीक, बड़ा हादसा टला


पटना(PATNA): पटना एयरपोर्ट पर मंगलवार शाम एक बड़ा हादसा होते-होते रह गया. जब पटना से गुवाहाटी जानेवाली फ्लाईबिग की फ्लाइट उड़ान भरने की तैयारी कर रहा था. इससे पहले कि विमान रनवे से उड़ान भरती, सही समय पर विमान के पायलट को विमान में कुछ गड़बड़ी होने की आभास हुआ और उन्होंने तत्काल इसकी सूचना दी. जिसके बाद विमान की जांच की गई. विमान में उस समय 66 यात्री मौजूद थे.
यात्रियों ने जमकर किया हंगामा
बोर्डिंग पास मिलने के बाद सभी यात्री को वेटिंग रूम में घंटों बैठाया गया. विमान के इंजन से ईंधन लीक कर रहा था और यही कारण रहा कि पायलट उसे नहीं उड़ा पाए. ये सूचना घंटों बाद यात्री को दी गई. जिस वजह से गुस्साए यात्रियों ने जमकर हंगामा किया. यात्रियों का कहना था कि अगर इस फ्लाइट में कोई तकनीकी खराबी है तो हमें दूसरी फ्लाइट से भेजा जाए. सीआईएसएफ ने काफी मशक्कत के बाद यात्रियों को शांत कराया और उन्हें होटलों में भेज दिया. दरअसल, रात गुवाहाटी की दूसरी फ्लाइट नहीं होने के कारण यात्रियों को पटना में ही रोकना पड़ा. कई यात्रियों को कामाख्या में पूजा करने के बाद दूसरी जगह जाना था. फ्लाइट में कई ऐसे स्टूडेंट्स भी थे, जिन्हें आज यानी बुधवार को परीक्षा में शामिल होना था. इन छात्रों का भी गुस्सा फूट उठा था. सारे यात्रियों का सिक्योरिटी जांच कर उन्हें विमान में बोर्डिंग भी करा दिया गया. जब विमान उड़ान भरने को हुई तब जांच के क्रम में तकनीकी खराबी का पता चला. पायलट ने इसकी शिकायत की तब इंजीनियरों द्वारा इसकी गहनता से जांच करने पर इंधन में रिसाव का पता चला.
4+