तिलक समारोह में बार बालाओं के साथ ठुमके लगाते हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल, जांच में जुटी पुलिस

    तिलक समारोह में बार बालाओं के साथ ठुमके लगाते हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल, जांच में जुटी पुलिस

    हाजीपुर(HAJIPUR): वैशाली में वैवाहिक कार्यक्रम के दौरान बार बाला के साथ ठुमके लगाते हुए फायरिंग करने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में युवक हाथ में हथियार लेकर पहले तो बार बाला के साथ जमकर ठुमके लगा रहा है और उसके बाद वह फायरिंग भी कर देता है. हालांकि गनीमत है कि इस फायरिंग में कोई हताहत नहीं हुआ लेकिन जब युवक ने फायरिंग की उस वक्त स्टेज पर बार बालाओं के साथ साथ कई लोग मौजूद थे. दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो बेलसर ओपी क्षेत्र के कटारू  गांव है जहाँ 3 दिसम्बर को तिलक समारोह था.जिसमें  ऑर्केस्ट्रा का आयोजन किया गया था. हालांकि यह पता नहीं चल सका है कि फायरिंग करने वाला युवक कौन है. वहीं  बेलसर ओपी प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि वीडियो वायरल होने की सूचना मिली है और मामले की जांच की जा रही है. 



    Related News