भागलपुर के सुल्तानगंज में तेज रप्तार का कहर, एक की मौत, 8 घायल

    भागलपुर के सुल्तानगंज में तेज रप्तार का कहर, एक की मौत, 8 घायल
    सुलतानगंज एनएच-80 मुख्य मार्ग पर मिर्जापुर स्थित दिलगौरी मोड़ के पास मंगलवार देर रात को रफ्तार का खौफनाक मंजर देखने को मिला. 

    भागलपुर: सुलतानगंज एनएच-80 मुख्य मार्ग पर मिर्जापुर स्थित दिलगौरी मोड़ के पास मंगलवार देर रात को रफ्तार का खौफनाक मंजर देखने को मिला.  भागलपुर की ओर से तेज गति से आ रही एक फोर व्हीलर कार अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे एक गुमटी में जा घुसी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि आसपास खड़े कई लोग इसकी चपेट में आ गए और वाहन दीवार से टकराकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया.

    प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कार की रफ्तार अत्यधिक थी और मोड़ के पास चालक नियंत्रण नहीं रख सका. हादसे के तुरंत बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई और अफरा-तफरी का माहौल बन गया. स्थानीय लोगों ने साहस दिखाते हुए घायलों को बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी.

    सूचना मिलते ही सुलतानगंज थाना अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. सभी घायलों को आनन-फानन में सुलतानगंज रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया. प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया.

    घायलों में नितेश मिश्रा (27) नारायणपुर, अमित कुमार (32) पिता अर्जुन तांती मिर्जापुर, चंदन ठाकुर (45) कोलगामा, पीयूष कुमार (23) नवादा तिलकपुर, ललित यादव, तिलकपुर के मुखिया अमित कुमार सहित एक अज्ञात व्यक्ति शामिल हैं. बताया जा रहा है कि दुर्घटनाग्रस्त वाहन मुखिया अमित कुमार का है.

    पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को अपने कब्जे में कर मामले की जांच शुरू कर दी है और हादसे के कारणों की पड़ताल की जा रही है.,€$


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news