सम्राट चौधरी के कंधे पर हाथ रख सीएम नीतीश ने कहा -अब सब काम यही करेंगे, बयान से बिहार में बढ़ी सियासी हलचल

    सम्राट चौधरी के कंधे पर हाथ रख सीएम नीतीश ने कहा -अब सब काम यही करेंगे, बयान से बिहार में बढ़ी सियासी हलचल

    नवादा(NAWADA) : बिहार के जमुई और नवादा में आयोजित “समृद्धि यात्रा” के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की एक छोटी-सी राजनीतिक मुद्रा ने बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं. मंच से उन्होंने डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के कंधे पर हाथ रखा उनका समर्थन करने के लिए जनता से हाथ उठवाए और कहा “अब सब काम यही करेंगे.” इस एक बयान ने सियासी गलियारों में हलचल तेज कर दी है.

    स्पष्ट संकेत के तौर पर देख रहे हैं राजनीतिक जानकार

    नीतीश कुमार का यह सार्वजनिक समर्थन महज एक औपचारिकता नहीं माना जा रहा. राजनीतिक जानकार इसे एक स्पष्ट संकेत के तौर पर देख रहे हैं कि वे भविष्य की कमान सम्राट चौधरी को सौंपने का मन बना चुके हैं. खासकर तब जब यह घटना ऐसे समय पर हुई है जब नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए निर्वाचित हो चुके हैं और 10 अप्रैल से उनका कार्यकाल शुरू होने वाला है.

    इस घटनाक्रम को लेकर सवाल उठा रहा है विपक्ष

    एनडीए गठबंधन के भीतर भी इस घटना को महत्वपूर्ण माना जा रहा है. सम्राट चौधरी पहले से ही बीजेपी के मजबूत नेता माने जाते हैं और संगठन में उनकी पकड़ भी मजबूत है. ऐसे में नीतीश कुमार का खुला समर्थन न सिर्फ गठबंधन को एकजुट रखने का प्रयास हो सकता है बल्कि सत्ता के सुचारू ट्रांजिशन का संकेत भी. विपक्ष इस घटनाक्रम को लेकर सवाल उठा रहा है. कुछ नेताओं का कहना है कि क्या यह बिहार में “रिमोट कंट्रोल” सरकार की तैयारी है जहां असली सत्ता किसी और के हाथ में होगी और चेहरा कोई और होगा.

    10 अप्रैल के बाद बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है

    हालांकि अभी तक आधिकारिक तौर पर मुख्यमंत्री पद को लेकर कोई घोषणा नहीं हुई है लेकिन राजनीतिक संकेत अक्सर सीधे बयान से ज्यादा असरदार होते हैं. आने वाले दिनों में खासकर 10 अप्रैल के बाद बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है. फिलहाल इतना जरूर है कि जमुई और नवादा के मंच से दिया गया यह संदेश केवल एक कार्यक्रम तक सीमित नहीं है बल्कि यह बिहार की सत्ता के भविष्य की दिशा तय करने वाला संकेत बनता नजर आ रहा है.

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news